Air India दिल्ली-नेवार्क फ्लाइट बीच में से ही लौटी, मेडिकल इमरजेंसी के चलते वापसी

नई दिल्ली, 04 दिसंबर: अमेरिका जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण 3 घंटे से अधिक समय की उड़ान के बाद वापस भारत लौटना पड़ा। फ्लाइट नेवार्क (यूएस) की ओर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट की वापसी मेडिकल इमरजेंसी की वजह से हुई है।

Air India flight

नई दिल्ली से संयुक्त राज्य अमेरिका के नेवार्क के लिए एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली से उड़ाने भरने के तीन घंटे बाद दोबारा दिल्ली एयरपोर्ट लौट आई, जिसकी जानकारी एयरलाइन के एक अधिकारी ने दी। विमान में कथित तौर पर मेडिकल इमरजेंसी के कारण फ्लाइट को वापस भारत में उतारा गया। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया दिल्ली-नेवार्क (यूएस) की फ्लाइट तीन घंटे से अधिक की उड़ान के बाद दिल्ली लौटी है, क्योंकि फ्लाइट में इमरजेंसी स्थिति थी।

आपको बता दें कि बुधवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भी फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई थी। जहां बुधवार रात को ढाका से मलेशियाई एयरलाइंस के विमान में बम की खबर के बाद सनसनी फैल गई और आनन-फानन में फ्लाइट की हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, हालांकि जांच के बाद सूचना झूठी निकली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+