जिस फ्लाइट ने सबकुछ खत्म कर दिया, वो उसमें सवार होने वाला था, आखिरी पल में बदला प्लान और बच गई जान!
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गई। हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 265 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। लेकिन एक शख्स ऐसा भी था जो उसी फ्लाइट पर सवार होने वाला था। उसका बैग पैक था, सीट अलॉट हो चुकी थी, लेकिन ऐन वक्त पर प्लान बदल दिया...और उसकी जान बच गई।
मौत को चकमा देने वाले इस शख्स का नाम है सावजीभाई टिंबडिया (Savjibhai Timbadia) जोकि अहमदाबाद के निवासी हैं और उम्र में करीब 68 साल के हैं।

लंदन में है सावजीभाई के बेटे का घर
सावजीभाई के बेटे का घर लंदन में है और वे अक्सर उसके यहां जाते रहते हैं। इस बार भी बेटे ने उनके लिए AI 171 फ्लाइट की टिकट बुक की थी। सीट नंबर भी मिल चुका था और वे तय कार्यक्रम के अनुसार 12 जून को लंदन के लिए रवाना होने वाले थे।
अचानक टाल दिया यात्रा का प्लान
अचानक उन्होंने यात्रा को चार दिन के लिए टाल दिया। उनके मन में एक सेकंड से भी कम समय में आए इस छोटे से फैसले ने जिंदगी बदल दी, और दुनिया को देखने का एक दूसरा मौका सौंप दिया।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सावजीभाई ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि, 'मैं नहीं जानता कि क्यों, लेकिन मन में आया कि कुछ दिन बाद जाऊं। टिकट पहले से थी, लेकिन मैंने डेट आगे बढ़ा दी।' इससे समझ आता है कि जब किस्मत मेहरबान होती है, तो मौत भी रास्ता बदल लेती है।
'भगवान ने बचा लिया... मैं स्वामीनारायण का शुक्रगुजार हूं'
सावजीभाई हादसे की खबर सुनकर स्तब्ध रह गए। उनके बेटे ने लंदन से कॉल किया और कहा कि- 'पापा, आपके अच्छे कर्मों और भगवान की दया ने ही आपको बचा लिया।' सावजीभाई ने भावुक होकर कहा कि 'भगवान स्वामीनारायण की ही कृपा है कि मैं आज जीवित हूं।'
हादसे में मारे गए 265 लोग, बची बस एक कहानी
फ्लाइट अहमदाबाद से उड़ान भरते ही क्रैश कर गई। प्लेन का मलबा बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल और पास की सड़कों पर गिरा। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दर्जनों लोगों की मौत हो गई। पायलटों ने MAYDAY कॉल दिया था, लेकिन उससे पहले ही संपर्क टूट गया।
ये भी पढ़िए- संयोग या संकेत? जिस नंबर से था प्यार उसी ने ली जान! 1206 बना विजय रूपाणी के जीवन का आखिरी चैप्टर!












Click it and Unblock the Notifications