Air India Plane Crash: जातीय हिंसा में फंसी अंतिम यात्रा, कुकी एयर होस्टेस की बॉडी लाने पर मणिपुर में खींचतान

Air India Plane Crash:एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 हादसे में जान गंवाने वाली मणिपुर की कुकी एयर होस्टेस लामनुनथिएम सिंग्सन (Lamnunthiem Singson) की अंतिम विदाई को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के कारण अब ये फैसला लेना मुश्किल हो गया है कि बॉडी कहां उतरे- इंफाल एयरपोर्ट या किसी और जगह?

2023 से मणिपुर में जारी कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जातीय संघर्ष में अब तक 260 लोगों की मौत हो चुकी है और 50,000 से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं। इंफाल और हिल एरिया दो अलग-अलग बस्तियों में बदल चुके हैं, जिनके बीच अब सिर्फ मिलिट्री का बफर बचा है। ऐसे में कुकी समुदाय की सिंग्सन की बॉडी अगर इंफाल एयरपोर्ट लैंड करती है, तो उनकी फैमिली को वहां पहुंचना खतरे से खाली नहीं है।

Air India Plane Crash

परिवार और पुलिस के बीच बातचीत जारी

सिंग्सन की फैमिली अब कांगपोकपी जिले में रहती है, जहां वो इंफाल से भागकर आई थी। पुलिस और प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि अगर वो चाहें तो इंफाल एयरपोर्ट से बॉडी रिसीव करने के लिए सुरक्षा कॉन्वॉय (Convoy) दिया जाएगा। लेकिन परिवार में इस बात की चिंता है कि इंफाल जाकर वो अपने ही समुदाय से सवालों का सामना करेंगे।

बॉडी कहां लैंड हो- यही सबसे बड़ा सवाल
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (KSO) के मुताबिक, परिवार इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या बॉडी को नगालैंड के दीमापुर एयरपोर्ट लाया जाए और फिर सड़क मार्ग से कांगपोकपी पहुंचाया जाए, जिससे मैतेई इलाके नहीं पड़ेंगे। मिजोरम का आइजोल एयरपोर्ट भी विकल्प है, लेकिन वहां से लौटते हुए इंफाल पार करना पड़ेगा।

COCOMI ने दी शांति की अपील
मैतेई समुदाय की बड़ी संस्था COCOMI ने सोमवार को एकजुटता की अपील की और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरे मणिपुर को साथ आना चाहिए। संस्था के संयोजक खुरैजम अथौबा ने कहा कि, 'हमने सभी से अपील की है कि वो सहयोग करें ताकि बेटियों की वापसी सम्मानजनक हो सके।'

'एक मैसेज ऑफ पीस' बन सकता है सफर
मनिपुर पुलिस का मानना है कि अगर सिंग्सन की बॉडी इंफाल होकर कांगपोकपी जाती है और सब कुछ शांतिपूर्ण रहता है, तो ये मणिपुर के लिए शांति का संदेश होगा। कई मैतेई ग्रुप्स ने इस पहल पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

परिवार का इंतजार जारी
अब सिंग्सन का परिवार अहमदाबाद प्रशासन से अंतिम पुष्टि का इंतजeर कर रहा है। उनके अंकल हाहाओ हैपी ने बताया कि, 'वो अपने पिता को पहले ही खो चुकी थी। मां अब कांगपोकपी में हमारे साथ रहती हैं। हम अहमदाबाद से कन्फर्मेशन का इंतज़ार कर रहे हैं। इसके बाद ही अगला कदम तय करेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+