एयर इंडिया ने खतरे की आशंका के चलते रद्द की दिल्ली-मास्को फ्लाइट

नई दिल्ली, 07 अप्रैल: भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने यूक्रेन-रूस युद्ध के खतरे की आशंका के बीच इंश्योरेंस का मामला उठाते हुए दिल्ली-मॉस्को फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है। यह फ्लाइट हफ्ते में दो बार उड़ान भरती थी। सूत्रों के मुताबिक, इसके पीछे कंपनी का कहना है कि यूक्रेन में रूसी हमले के बाद खतरे की आशंका काफी बढ़ गई है जिसके चलते इंश्योरेंस कवरेज सिक्योर ना दिया जा रहा था।

Air India cancelled its Delhi Moscow flight over increased threat

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के आसमान और उसके आस पास में हो रही गतिविधियों के कारण उड़ान के दौरान एयर क्राफ़्ट पर इंश्योरेंस देने से अंतरराष्ट्रीय इंश्योरेंस कम्पनियों ने मना कर दिया है। जिसके बाद एयर इंडिया ने दिल्ली और मास्कों के बीच उड़ान भरने वाले विमानों पर रोक लगाने का फैसला किया है। अब तक एयर इंडिया की हफ़्ते में दो उड़ाने दिल्ली से मॉस्को जा रही थीं।

इससे पहले बुधवार को जारी एक स्टेटमेंट में भारत में मौजूद रूसी एम्बेसी ने जानकारी दी थी कि एयर इंडिया ने दिल्ली से मॉस्को और वापस आने वाली फ्लाइट्स के टिकट बेचने बंद कर दिए हैं। एम्बेसी ने बताया कि इस वक्त साफ नहीं है कि इस एयरलाइन की फ्लाइट्स रूस जाएंगी या नहीं। एम्बेसी ने कहा कि पैसेंजर्स को उनके टिकट के लिए पूरा रिफंड मिलेगा।

वहीं ये जानकारी भी सामने आ रही है कि, मौजूदा हालात में मॉस्को जाने के लिए ट्रैंज़िट रूट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए यात्रियों को ताशकंद, इस्तांबुल, दुबई, अबु धाबी, दोहा व अन्य देशों से होकर मॉस्को और दिल्ली के बीच यात्रा करनी होगी।

वहीं दूसरी ओर सरकारी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, रूसी दूतावास ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान में कहा, "प्रिय साथी नागरिकों। हम आपका ध्यान आकर्षित करते हैं कि भारतीय एयरलाइन एयर इंडिया ने दिल्ली-मॉस्को-दिल्ली मार्ग पर टिकटों की बिक्री बंद कर दी है, इस एयरलाइन की रूस के लिए उड़ानें फिर से शुरू करने की संभावनाएं फिलहाल अनिश्चित हैं। एयर इंडिया कार्यालय के अनुसार, यात्री रद्द की गई उड़ानों के लिए पूर्ण धनवापसी के हकदार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+