Air India के बुरे दिन शुरू! अहमदाबाद विमान हादसे के बाद 20% घटी बुकिंग, जानें कौन-कौन सी 8 Flights रद्द?

Air India Flights Cancelled : अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने न केवल सैकड़ों परिवारों को तोड़ा, बल्कि एयरलाइन के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। हादसे के बाद यात्रियों का भरोसा डगमगाया है, जिसके चलते एयर इंडिया की बुकिंग में 20% तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही शुक्रवार, 20 जून को परिचालन कारणों से 8 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें 4 अंतरराष्ट्रीय और 4 घरेलू मार्ग शामिल हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो 242 यात्रियों और चालक दल के साथ लंदन के लिए उड़ान भर रही थी, टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक यात्री को छोड़कर सभी 241 लोग मारे गए, साथ ही जमीन पर 39 अन्य लोगों की भी जान चली गई। इस त्रासदी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया और एयर इंडिया की साख पर सवाल उठने लगे।

Air India Flights Cancelled

ये रद्द हुईं उड़ानें

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें:

  • दुबई-चेन्नई (AI906)
  • दिल्ली-मेलबर्न (AI308)
  • मेलबर्न-दिल्ली (AI309)
  • दुबई-हैदराबाद (AI2204)

घरेलू उड़ानें:

  • पुणे-दिल्ली (AI874)
  • अहमदाबाद-दिल्ली (AI456)
  • हैदराबाद-मुंबई (AI2872)
  • चेन्नई-मुंबई (AI571)

दिल्ली-पुणे उड़ान (AI874) को रद्द करने का कारण एक पक्षी का विमान से टकराना बताया गया, जिसके बाद विमान को गहन जांच के लिए रोका गया। एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों के लिए आवास, रिफंड, और मुफ्त री-शेड्यूलिंग की सुविधा दी है।

बुकिंग में भारी गिरावट

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने बताया कि हादसे के बाद एयर इंडिया की बुकिंग में 18-22% की कमी अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर और 10-12% की कमी घरेलू मार्गों पर देखी गई। इसके साथ ही किराए में भी 8-15% की कमी आई है, खासकर उन रूट्स पर जहां अन्य एयरलाइनों से प्रतिस्पर्धा है।

फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन्स इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (FAITH) के महासचिव राजीव मेहरा ने कहा, 'कुछ मार्गों पर किराया 10% तक सस्ता हुआ है। यह गिरावट यात्रियों में डर और रखरखाव को लेकर चिंता का नतीजा है।' हालांकि, गोसाईं ने उम्मीद जताई कि यह एक अस्थायी भावनात्मक प्रतिक्रिया है और समय के साथ विश्वास बहाल होगा।

क्या कहती है एयर इंडिया एयरलाइन्स?

एयर इंडिया के सीईओ कैम्पबेल विल्सन ने कहा कि हादसे के बाद 500 कर्मचारी और टाटा समूह की अन्य कंपनियों के 17 कर्मचारी अहमदाबाद में पीड़ित परिवारों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 12 चालक दल के सदस्यों के अंतिम संस्कार में वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिससे सोशल मीडिया पर लगे आरोपों का खंडन हुआ कि टाटा समूह ने क्रू मेंबर्स के प्रति उदासीनता दिखाई।

विल्सन ने यह भी कहा कि 15 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% की कटौती की जाएगी, ताकि बोइंग 787 और 777 विमानों की अतिरिक्त जांच और परिचालन स्थिरता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने जांच पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा, 'एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के तहत जांच चल रही है। हम हर जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन अटकलों से बचना चाहिए।'

जांच में क्या सामने आया?

हादसे के दोनों ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) बरामद हो चुके हैं। जांच में इंजन थ्रस्ट, विंग फ्लैप्स, और लैंडिंग गियर की स्थिति पर ध्यान दिया जा रहा है। टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि विमान का एक इंजन मार्च 2025 में नया लगाया गया था, और दूसरा 2023 में सर्विस हुआ था, जिसकी अगली सर्विस दिसंबर 2025 में होनी थी। उन्होंने दावा किया कि विमान का रखरखाव रिकॉर्ड साफ था।

यात्रियों का डर और भविष्य

हादसे ने यात्रियों में डर पैदा कर दिया है, खासकर कॉर्पोरेट और प्रीमियम यात्रियों में, जो अब दूसरी एयरलाइनों का रुख कर रहे हैं। एक्सपर्टस का मानना है कि एयर इंडिया को विश्वास बहाल करने के लिए पारदर्शिता और बेहतर संचार पर ध्यान देना होगा। यह हादसा न केवल एयर इंडिया के लिए, बल्कि भारतीय उड्डयन उद्योग के लिए भी एक बड़ा झटका है। टाटा समूह, जो 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण कर इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिश कर रहा था, अब एक कठिन चुनौती का सामना कर रहा है।

ये भी पढ़ें- Air India Plane Tragedy: हवाई-रोड यात्रा कर अपनों तक पहुंची 210 लाशें! 21 की क्यों नहीं हो पा रही शिनाख्त?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+