एयर कनाडा ने भारत के लिए उड़ानों को अस्थायी तौर पर रद्द किया

नई दिल्ली। एयर कनाडा ने अस्थायी तौर पर भारत के लिए अपनी उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है। पाकिस्तानी एयरस्पेस के बंद होने की वजह से एयर कनाडा ने अस्थायी तौर पर भारत के लिए उड़ानों को रोकने का ये फैसला किया है। भारत पाक के बीच मंगलवार से काफी तनाव है। मंगलवार को भारत की वायुसेना ने पाकिस्तान तो बुधवार को पाक की एयरफोर्स के विमानों ने भारत में प्रवेश किया था।

Air Canada temporarily suspended service to India Due the closure of Pakistani airspace

बुधवार को भारत में भी कई एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बंद रहीं। श्रीनगर, जम्मू, चंड़ीगढ़, अमृतसर और देहरादून हवाईअड्डों से उड़ानें रद्द की गईं।

बता दें कि कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंक हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की जान चली गई थी। इसकी जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली। जिसका ठिकाना पाकिस्तान में है। इसके बाद 26 जनवरी को इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी ट्रेनिंग सेंटर पर हमले किए। इसमें दावा किया गया कि उसके ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर भी लगातार गोलीबारी हुई।

बुधवार सुबह पाक की और से दावा किया गया है कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में दो भारतीय सैन्य विमानों को मार गिराया और एक पायलट को गिरफ्तार किया है, पायलट की गिरफ्तारी की बात भारत ने भी मानी है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट में दावा किया कि एक विमान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गिरा, जबकि एक अन्य जम्मू कश्मीर में गिरा। इस घटना के बाद एक बार दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+