Coronavirus: दिल्ली एम्स ने जारी की एडवायजरी, सभी स्टाफ के लिए मास्क पहनना अनिवार्य
Delhi Aiims: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली एम्स ने अपने कर्मचारियों और स्टाफ के लिए एडवायजरी जारी की है, सभी के लिए मास्क को पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

Coronavirus: जिस तरह से एक बार फिर से दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए भारत में एक के बाद एक लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। एम्स दिल्ली ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अस्पताल के सभी स्टाफ के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
एम्स दिल्ली की ओर से इस बाबत एक एडवायजरी जारी की गई है। इसमे कहा गया है कि अस्पताल में हर किसी को रीयूजेबल कपड़े का फेस मास्क या फिर सर्जिकल मास्क पहनना अनिवार्य है, खासकर कि उन लोगों के लिए यह और भी जरूरी है जब बार-बार किसी सतह को छूते हैं।
बता दें कि दिल्ली एम्स में चार डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमे फैकल्टी के एक वरिष्ठ सदस्य भी शामिल हैं। साथ ही कई कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद एम्स की ओर से यह एडवॉयजरी जारी की गई है। अस्पताल के सभी कर्मचारियों, स्टाफ को सर्जिकल मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, एक साथ भीड़ में नहीं खड़े होना है, खासकर कि कैंटीन में भीड़ नहीं लगाने को कहा गया है। लोगों को निर्देश दिया गया है कि एक साथ 5 या उससे अधिक लोग ना खड़े हो, साथ ही विजिटर्स को ऑफिस कॉम्पलेक्स में ना आने दें। सिर्फ उन्हीं विजिटर्स को आने की अुनुमति होगी जिनकी स्क्रीनिंग हो चुकी हो।
जिन कर्मचारियों पर अधिक खतरा है, अधिक उम्र के कर्मचारी, गर्भवती कर्मचारी या फिर किसी मेडिकल समस्या से जूझ रहे कर्मचारियों को अतिरिक्त सावधान बरतने की जरूरत है। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें और अपने शरीर में होने वाले लक्षण पर नजर रखें। अगर कोई भी कर्मचारी बीमार है, उसे तत्काल प्रभाव से वर्कप्लेस छोड़ देना चाहिए और अपने रिपोर्टिंग अधिकारी को इसकी जानकारी देनी चाहिए। ऐसे कर्मचारियों को घर में क्वारेंटीन होना चाहिए और कोरोना टेस्ट कराना चाहिए।
अधिकारियों का कहना है कि हालांकि दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं लेकिन लोग अभी भी कैंपस के भीतर मास्क नहीं पहन रहे हैं। आईएमए के अधिक अधिकारी ने बताया कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। आईएमए की ओर से एक आधिकारिक नोट ट्विटर पर साझा किया गया है और इसमे कहा गया है कि जिन लोगों को कोरोना के लक्षण हैं उन्होंने टेस्ट कराने से इनकार कर दिया है, जिसकी वजह से संक्रमण बढ़ रहा है और अन्य लोग संक्रमित हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications