AIFF अधिकारी ने महिला खिलाड़ियों का किया शारीरिक उत्पीड़न, एक्शन में गोवा फुटबॉल एसोसिएशन
Physically Assaulted Women Football Players: गोवा में बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दो महिला फुटबॉलरों ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) अधिकारी पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसको लेकर दोनों महिला फुटबॉलरों ने शिकायत दर्ज कराई है।
भारतीय महिला लीग 2 क्लब खाद एफसी की दो महिला फुटबॉलरों ने गुरुवार को AIFF की कार्यकारी समिति के सदस्य दीपक शर्मा के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न को लेकर एआईएफएफ की प्रतियोगिता समिति में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई है।

अंडे उबाल रही थी महिला खिलाड़ी, तभी घुस आया आरोपी
वह हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव और एआईएफएफ की प्रतियोगिता समिति के उपाध्यक्ष हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अपनी शिकायत में खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि वे रात के खाने के बाद अंडे उबालने के लिए अपने कमरे में गए थे। तभी दीपक शर्मा उनके कमरे में घुस आए और उन्हें थप्पड़ मारा। खिलाड़ियों का शारीरिक उत्पीड़न किया।
खिलाड़ियों ने कहा कि लीग से पहले जब खाद एफसी हिमाचल प्रदेश से दिल्ली गया तो दीपक शर्मा लगातार नशे में थे। फुटबॉलरों ने अपनी शिकायत में कहा कि वह हमारे सामने शराब पी रहा था। खिलाड़ियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर डर जताया।
गोवा फुटबॉल एसोसिएशन (जीएफए) के प्रमुख अधिकारियों ने होटल का दौरा किया। टीम मैनेजर ने खिलाड़ियों की सुरक्षा का वादा करते हुए लिखित आश्वासन दिया। प्रबंधक नानालिता शर्मा ने कहा कि मैं लड़कियों की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं और यह सुनिश्चित करूंगी कि उन्हें सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया जाए। कोई समस्या नहीं होगी।
एआईएफएफ महिला फुटबॉल समिति की अध्यक्ष ने कहा कि मैंने अभी शिकायत की प्रति देखी है और होटल में टीम से मिलने के लिए आई हूं। ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जा सकती हैं। एआईएफएफ इससे हर हाल में निपटेगा।
यह भी पढ़ें- ओडिशा: खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय फुटबॉल अकादमी का मिलेगा तोहफा, आर्सेन वेंगर करेंगे उद्घाटन












Click it and Unblock the Notifications