Air Marshal Couple: देश का पहला एयर मार्शल कपल, जानें कौन हैं साधना सक्सेना और केपी नायर, जिन्होंने रचा इतिहास
Air Marshal Sadhna Saxena Nair: भारतीय वायुसेना में एयर मार्शल साधना सक्सेना और एयर मार्शल केपी नायर पहले एयर मार्शल कपल हैं। साधना सक्सेना नायर और उनके पति केपी नायर ने भारतीय वायु सेना में पहली और एकमात्र एयर मार्शल जोड़ी बनकर इतिहास रच दिया है। क्योंकि तीन सितारा जनरल ऑफिसरों का पति-पत्नी का संयोजन बेहद दुर्लभ हैं।
दरअसल, केपी नायर साल 2015 में रिटायर्ड हो गए थे। उस वक्त वह फ्लाइट सेफ्टी (इंस्पेक्शन) के डायरेक्टर जनरल के पद पर थे। वहीं अब सोमवार (23 अक्टूबर) को उनकी पत्नी साधना सक्सेना नायर को सशस्त्र सेनाओं के महानिदेशक (अस्पताल सेवाओं) के प्रभारी पद पर पदोन्नति किया गया है।

बनीं मिलिट्री हॉस्पिटल सर्विस की DG
एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर सोमवार को मिलिट्री हॉस्पिटल सर्विस की डायरेक्टर जनरल (DG) बनाई गईं। ऐसे में भारतीय वायुसेना में नायर दंपति पहले और अकेले एयर मार्शल दंपति बन गए हैं, जिन्होंने यह बड़ा पद अपने नाम किया है।
पदोन्नति से पहले साधना सक्सेना बेंगलुरु स्थित भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के प्रशिक्षण कमान में प्रधान चिकित्सा अधिकारी (Principal Medical Officer) थीं।
दूसरी महिला मेडिकल अफसर बनीं
इसी के साथ इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब वाइस एयर मार्शल के पद से एयर मार्शल के पद पर पदोन्नति की गई। बता दें कि साधना सक्सेना एयरफोर्स की दूसरी महिला मेडिकल अफसर हैं, जो एयर मार्शल के इस पद तक पहुंची हैं। पहली महिला एयर मार्शल पदमा बंदोपाध्याय थीं, जो रिटायर हो चुकी हैं।

वायु सेना में तीन पीढ़ियां
एयर मार्शल साधना नायर को पिछले सात दशकों में अपने परिवार की तीन पीढ़ियों को भारतीय वायुसेना में सेवा देने का गौरव प्राप्त है। उनके पिता और भाई भी भारतीय वायुसेना में डॉक्टर थे, जबकि उनका बेटा एक फाइटर पायलट (फीट लेफ्टिनेंट) है।
दिसंबर, 1985 में कमीशंड हुईं
पुणे के कॉलेज एएफएमसी से एमबीबीएस करने वाली साधना सक्सेना वायुसेना में दिसंबर, 1985 में कमीशंड हुईं। उन्होंने नई दिल्ली एम्स में 2 साल का प्रशिक्षण भी लिया है। इसके अलावा उन्होंने स्विट्जरलैंड में सीबीआरएन (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल, परमाणु) युद्ध और सैन्य चिकित्सा नैतिकता में पाठ्यक्रम भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications