राहुल गांधी को अप्रैल में मिलेगी कांग्रेस की कमान!
नयी दिल्ली। पहले लोकसभा चुनाव और उसके बाद एक के बाद एक विधानसभा चुनावों में हार ने कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल खड़ा कर दिया है। कांग्रेस की कमान पर सवाल उठने लगे है। ऐसे में अब इस बात विचार किया जाने लगा है कि क्या पार्टी के कमान में बदलाव किया जाए।

माना जा रहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक इस साल अप्रैल में हो सकती है। अटकलें इस बात की भी तेज है कि इस बैठक में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है ।पार्टी के भीतर से भी सवाल उठने लगे है कि क्या पार्टी की जिम्मेदारी युवा चेहरों की दी जाए। ऐसे में राहुल-प्रियंका को बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग की जा रही है।
गौरतलब है कि कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी 130 साल पुरानी कांग्रेस के इतिहास की सबसे लंबे समय तक रहने वालीं अध्यक्ष बन गई हैं। वह मार्च 1998 में पार्टी अध्यक्ष बनी थीं। जबकि राहुल गांधी को जनवरी 2013 में जयपुर के चिंतन शिविर में पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications