Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जिस कंपनी का प्लेन अहमदाबाद में गिरा, उसका इतिहास है डरावना, अब तक 300-400 नहीं इतनी बार हो चुका है क्रैश

Ahmedabad Air India Plane crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 का क्रैश पूरे देश को हिला कर रख दिया है। टेकऑफ के चंद मिनटों बाद हुए इस हादसे ने न सिर्फ विमान में सवार 242 यात्रियों और क्रू की जान जोखिम में डाल दी, बल्कि पास के रिहायशी इलाकों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा कर दिया। यह विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था उसी अमेरिकी कंपनी का, जिसकी उड़ानें हाल के वर्षों में एक के बाद एक बड़े हादसों का हिस्सा रही हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी मानी जाने वाली 'बोइंग' पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। आखिर क्या कारण है कि बोइंग के विमान बार-बार हादसों का शिकार हो रहे हैं? इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि अब तक कितनी बार बोइंग के विमान क्रैश हो चुके हैं, कितने लोगों की जान जा चुकी है?

Plane crashed

अब तक इतनी बार हो चुका है हादसा?

1001 crash.com वेबसाइट के मुताबित विमान निर्माता कंपनी Boeing की अब तक 500 से अधिक विमान क्रैश हो चुकी है। जिसमें 5 हजार से ज्यादा यात्री मारे जा चुके हैं। वहीं वेबसाइट के मुताबिक साल 2000 के बाद पिछले 25 सालों में 106 Boeing कंपनी के विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

Plane crashed

एयरोस्पेस की अग्रणी कंपनी है Boeing

Boeing (बोइंग) एक अमेरिकी एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनियों में शुमार किया जाता है। इसकी स्थापना 15 जुलाई 1916 को विलियम ई. बोइंग ने की थी। वर्तमान में इसका मुख्यालय वर्जीनिया राज्य के अर्लिंग्टन शहर में स्थित है। यह कंपनी वाणिज्यिक विमान, सैन्य विमान, हेलिकॉप्टर, सैटेलाइट, मिसाइल और अंतरिक्ष यान जैसे उन्नत तकनीकी उत्पादों का निर्माण करती है। साल 2024 तक बोइंग में लगभग 1,40,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। अपनी वैश्विक उपस्थिति और तकनीकी दक्षता के कारण बोइंग न केवल वाणिज्यिक उड़ानों में बल्कि रक्षा और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भी एक प्रमुख नाम बन चुका है।

ये भी पढ़ें Ahmedabad Plane Crash: क्रैश लैंडिंग और इमरजेंसी लैंडिंग में क्या होता है फर्क? जानिए हर डिटेल

बोइंग क्या बनाती है?

Commercial Airplanes (व्यावसायिक विमान)

  • Boeing 737
  • Boeing 747 (जंबो जेट)
  • Boeing 777
  • Boeing 787 Dreamliner

Defense & Space (रक्षा और अंतरिक्ष उपकरण)

  • लड़ाकू विमान (F-15, F/A-18)
  • टैंकर विमान (KC-46)
  • अंतरिक्ष यान (Starliner)
  • मिसाइल और सैटेलाइट सिस्टम

Global Services

  • विमान रखरखाव (maintenance)
  • पायलट ट्रेनिंग
  • स्पेयर पार्ट्स सप्लाई

एयरबस से बोइंग का है मुकाबला

बोइंग का असर पूरी दुनिया में देखा जा सकता है। इसकी बनाई गई विमानें सिर्फ आम मुसाफिरों को ही नहीं, बल्कि सेनाओं और अंतरिक्ष एजेंसियों को भी उड़ान देती हैं। एयरबस जैसी यूरोपीय कंपनी इसके सबसे बड़े मुकाबले में आती है, लेकिन बोइंग की पकड़ आज भी मजबूत है। एमिरेट्स, लुफ्थांसा, एयर इंडिया और अमेरिकन एयरलाइंस जैसी बड़ी एयरलाइंस बोइंग के प्लेन इस्तेमाल करती हैं, जो इसकी तकनीक और भरोसे की मिसाल है।

ये भी पढ़ें Ahmedabad Plane Crash: 'हादसा तो होना ही था’, एक्सपर्ट ने कर दी थी भविष्यवाणी, DGCA ने किया नजरअंदाज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+