चादर के सहारे लटकर जान बचाने के लिए कूदे छात्र, एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ा चौंकाने वाला VIDEO आया सामने 

Air India Plane Crash Video: गुजरात में 12 जून 2025 को हुई एयर इंडिया विमान त्रासदी एक काला अध्याय बन चुकी है। लोगों की आंखों के सामने अभी भी वो दर्दनाक मंजर छाया हुआ है। अपनों को खो चुके लोगों के जख्म अभी भरे भी नहीं थे, कि एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें, बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले एमबीबीएस छात्र अपनी जान बचाने के लिए बेडशीट और कपड़ों को रस्सी बनाकर दूसरी-तीसरी मंजिल की बालकनियों से कूदते नजर आ रहे हैं।

यह हादसा अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुआ। लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) के हवाई अड्डे से उड़ान भरने के पांच मिनट बाद दोपहर 1:43 बजे हुआ, जब विमान हॉस्टल मेस से टकरा गया।

Air India Plane Crash Video Viral

वीडियो में दिखा खौफ का मंजर

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में हॉस्टल के सामने आग की लपटें और धुआं उठता दिख रहा है। घबराए छात्र चिल्लाते हुए बेडशीट को रस्सी की तरह बांधकर नीचे उतरने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ छात्र रेलिंग का सहारा लेकर कूद रहे हैं। एक अन्य क्लिप में अग्निशमन कर्मी सीढ़ी के जरिए फंसे छात्रों को बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जबकि इमारत से धुआं निकल रहा है। हादसे के समय कई मेडिकल छात्र और रेजीडेंट डॉक्टर हॉस्टल मेस में दोपहर का भोजन कर रहे थे, जो हवाई अड्डे से मात्र एक किलोमीटर दूर है। विमान का पिछला हिस्सा मेस से टकराया, जिससे सामान्य भोजन का समय भयावह मंजर में बदल गया।

हादसे में भारी जानमाल का नुकसान

विमान में सवार 242 लोगों में से केवल एक यात्री जीवित बचा, जबकि जमीन पर मौजूद लगभग 30 लोग जलकर मर गए। विमान 625 फीट की ऊंचाई से 475 फीट प्रति मिनट की गति से नीचे गिरा। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया, कि मंगलवार (17 जून) सुबह तक 135 पीड़ितों की डीएनए मिलान के जरिए पहचान हो चुकी है, और 101 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। इनमें पांच शव विमान में सवार नहीं थे। शवों की हालत जलने और क्षतिग्रस्त होने के कारण डीएनए टेस्ट जरूरी हो गया। मृतकों में गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान और दीव के लोग शामिल हैं।

विजय रूपाणी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

हादसे में जान गंवाने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। उनका अंतिम संस्कार 16 जून को राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके बेटे ऋषभ रूपाणी ने अंतिम संस्कार किया। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

हादसे की जांच जारी

शुरुआती जांच में लैंडिंग गियर, फ्लैप्स की गड़बड़ी, इंजन फेल या बर्ड हिट को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। यह वीडियो न केवल हादसे की भयावहता को दर्शाता है, बल्कि मेडिकल छात्रों की हिम्मत और जीवित रहने की जद्दोजहद को भी सामने लाता है। जांच एजेंसियां मामले की तह तक जाने में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें- Air India हादसे के बाद 33 में से 22 बोइंग 787 विमानों की जांच पूरी -पढ़ें रिपोर्ट में क्या आया सामने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+