Air India हादसे के बाद 33 में से 22 बोइंग 787 विमानों की जांच पूरी -पढ़ें रिपोर्ट में क्या आया सामने

Air India Plane Crash Update News: अहमदाबाद में लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 12 जून 2025 को हादसे का शिकार हो गई थी। यह विमान Boeing 787 Dreamliner था। हादसे के बाद एयर इंडिया पास मौजूद 33 बोइंग 787 विमानों में से 22 की गहन जांच पूरी कर ली है।

एयर इंडिया के पास कुल 33 ड्रीमलाइनर विमान हैं, जिनमें पहला साल 2012 में शामिल हुआ था। जो विमान AI171 हादसे का शिकार हुआ, वह 2014 से सेवा में था। इस जांच का आदेश DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) ने दिया था, जिसके तहत विशेष रूप से GEnx इंजन वाले विमानों की टेकऑफ पैरामीटर्स, इलेक्ट्रॉनिक इंजन कंट्रोल सिस्टम और इंजन फ्यूल सिस्टम की गहन जांच की गई।

Boeing 787 Dreamliner

बोइंग 787 विमानों की जांच में क्या आया सामने?

इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक एयर इंडिया के सूत्रों ने कहा है कि अब तक की जांच में कोई बड़ा तकनीकी गलती नहीं मिला है। अब तक की जांच में किसी भी विमान में कोई "चिंताजनक खामी" नहीं मिली है।

हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा है एक अधिकारी ने कहा, ''22 ड्रीमलाइनर विमानों की जांच पूरी हो चुकी है और इनमें कुछ भी खतरनाक या अलार्मिंग नहीं मिला। बाकी बचे हुए Boeing 787 विमानों की जांच भी आज 16 जून तक पूरी होने की उम्मीद है।''

रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच की वजह से कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं - जिनमें सिडनी और मेलबर्न जाने वाली फ्लाइट्स भी शामिल हैं। एक एयर इंडिया अधिकारी के मुताबिक, ''इन उड़ानों को रद्द करने की दो प्रमुख वजहें थीं - एक विस्तृत जांच में ज्यादा समय लगना, और दूसरी, ईरानी एयरस्पेस का बंद होना।''

Air India प्लेन क्रैश: 275 की मौत, विमान में सवार सिर्फ एक जीवित बचा, दो ब्लैक बॉक्स बरामद

12 जून को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद Air India का एक विमान, जो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा था, क्रैश हो गया। हादसे में विमान सीधे एक डॉक्टर हॉस्टल से जा टकराया।

इस दर्दनाक हादसे में 241 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। अब तक कुल 275 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा, 34 अन्य लोग, जिनमें आसपास के रहवासी और MBBS छात्र शामिल थे, हादसे की चपेट में आकर मारे गए। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। गुजरात सरकार के राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने बताया कि, "कुल मृतकों की संख्या पता करने में अभी समय लगेगा।" अब तक 87 मृतकों की पहचान DNA जांच से की गई है और 47 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।

ब्लैक बॉक्स बरामद

हादसे के बाद एयर इंडिया के इस Boeing 787 विमान से दो ब्लैक बॉक्स मिल गए हैं। कोकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR)अब बरामद हो चुका है। इससे पहले Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) ने बताया था कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) पहले ही मिल चुका था।

जांच के लिए Boeing की टीम पहुंची

ताजा जानकारी के मुताबिक, सोमवार 16 जून को Boeing कंपनी और AAIB के अधिकारी अहमदाबाद पहुंचे हैं। वे हादसे की जगह पर जांच कर रहे हैं ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+