मर्चेंट नेवी दूल्हे की दुल्हन बनने वाली थी ये Airhostess,एयर इंडिया की फ्लाइट में जिंदा झुलसकर हुई मौत
Ahmedabad Air India Plane: 12 जून 2025... एक तारीख जो अहमदाबाद के इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज हो गई। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरते ही आग का गोला बनकर क्रैश हो गई। इस भयावह हादसे ने 241 जिंदगियों को खत्म कर दिया, जिसमें एक पायलट और 11 क्रू मेंबर्स भी शामिल थे।
मरने वालों में एक थी 26 साल की एयरहोस्टेस रोशनी सोंघारे। रोशनी की सगाई हो चुकी थी और वह मर्चेंट नेवी ऑफिसर मंगेतर के साथ नई जिंदगी शुरू करने वाली थीं। लेकिन, उससे पहले ही रोशनी की दर्दनाक मौत हो गई। आइए जानते हैं विस्तार से सबकुछ...

रोशनी सोंघारे: एक उड़ान, जो अधूरी रह गई
महाराष्ट्र के डोंबिवली की रहने वाली रोशनी सोंघारे (Airhostess Roshni Songhare) ने फ्लाइट अटेंडेंट बनने का सपना देखा और उसे हकीकत में बदला। स्पाइसजेट से करियर शुरू कर एयर इंडिया तक का उनका सफर मेहनत और जुनून की मिसाल था। इंस्टाग्राम पर 54,000 से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ उनकी जिंदगी की तस्वीरें प्रेरणा देती थीं। लेकिन अब वही अकाउंट शोक संदेशों से भरा है। एक कमेंट में लिखा, 'रोशनी, तुम बहुत दूर उड़ गईं।'

सपनों भरी जिंदगी का अंत
रोशनी की सगाई मर्चेंट नेवी ऑफिसर से हुई थी, जो ठाणे में रहते हैं। नवंबर में सगाई और मार्च 2026 में शादी की तैयारियां चल रही थीं। उनके पिता राजेंद्र, मां शोभा और भाई विग्नेश खुशी-खुशी इंतजार कर रहे थे। लेकिन 12 जून को हादसे की खबर ने सबकुछ छीन लिया। चाचा प्रवीण सुखदेरे ने कहा, 'वह उड़ान के लिए उत्साहित थी। हमारी दुनिया उजड़ गई।'

हादसे का मंजर
लंदन जा रही फ्लाइट टेक-ऑफ के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गई। 242 यात्रियों में से सिर्फ एक यात्री चमत्कारिक रूप से बचा। रोशनी के परिवार को जब संपर्क नहीं हुआ, तो पिता और भाई अहमदाबाद पहुंचे, लेकिन वहां सिर्फ मातम मिला।

परिवार और समाज में शोक की लहर
मूल रूप से रत्नागिरी के मंदनगढ़ के सोंघारे परिवार ने मुंबई में नई जिंदगी बसाई थी। रोशनी की मेहनत और मुस्कान सबके दिलों में बसी थी। पड़ोसी ने कहा, 'उसे सबकुछ मिल गया था, लेकिन वक्त ने धोखा दे दिया।' यह हादसा न सिर्फ एक परिवार, बल्कि पूरे देश के लिए त्रासदी है। रोशनी जैसे सितारे भले ही चले गए, लेकिन उनकी कहानी हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।
ये भी पढ़ें- Plane Crash: क्या है Seat 11A का रहस्य? दो विमान हादसे, दो यात्रियों को मिला 'वरदान'! मौत को छूकर टक से लौटे












Click it and Unblock the Notifications