Air India Flight Crash: प्लेन क्रैश में 204 की मौत, टाटा ग्रुप बोला- मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ देगा
Air India Flight Crash Update: गुजरात के अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, पंजीकरण VT-ANB) लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई थी। विमान में 230 यात्री, एक पायलट, एक को-पायलट और 10 क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे।
अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक के अनुसार, हादसे में अब तक 204 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 41 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेघानीनगर क्षेत्र में घटनास्थल पर घना काला धुआं और मलबा देखा गया। वहीं, मृतकों के परिवार को सहायता राशी के रूप में टाटा ग्रुप ने शोक व्यक्त करते हुए 1-1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

टाटा ग्रुप का बड़ा ऐलान
एयर इंडिया के मालिक टाटा ग्रुप (Tata Group Compensation) ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे की घोषणा की है। टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा, 'हम इस त्रासदी से गहरे दुख में हैं। हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। हम प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देंगे, घायलों के इलाज का खर्च वहन करेंगे और बी जे मेडिकल कॉलेज में छात्रावास निर्माण में सहायता करेंगे।'
एयर इंडिया और टाटा ग्रुप ने X कवर पेज किया काला
हादसे के बाद एयर इंडिया और टाटा ग्रुप ने अपने X हैंडल के कवर पेज को काला कर शोक व्यक्त किया। टाटा ग्रुप ने कहाकि हमारी प्राथमिकता प्रभावित परिवारों और घायलों को हरसंभव सहायता प्रदान करना है। हमारी आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर सहायता कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- Air India Plane Crash: क्या है AAIB? जो सामने लगाएगा 200 मौतों का गुनहगार, चौथी बार हत्थे चढ़ी एयर इंडिया!












Click it and Unblock the Notifications