जम्मू कश्मीर निकाय चुनाव: सीमा पार से 250 आतंकी घुसपैठ की फिराक में, चप्पे-चप्पे पर सेना की नजर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में होने वाले निकाय चुनावों में बाधा डालने के लिए सीमा पार से आतंकवादियों का एक बड़ा ग्रुप पूरी तैयारी में लगा हुआ है। इंडियन आर्मी ने रविवार को कहा है कि सीमा के उस पार कई लॉन्च पैड्स पर 250 से ज्यादा आतंकी घाटी में घुसपैठ की तैयारी में बैठें हैं। हालांकि, सेना ने कहा कि आतंकवादियों की हर गतिविधियों को नाकाम करने के लिए सुरक्षाबल पूरी तरह से तैयार है। इसी सप्ताह आतंकियों ने जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के तीन लोगों की गोली मार दी थी, जिसमें दो की मौत हुई थी।

सेना हाई अलर्ट पर

सेना हाई अलर्ट पर

लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने कहा कि लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के उस तरफ 250 से ज्यादा आतंकी घुसपैठ की कोशिश में बैठें हैं, लेकिन हमारे जवान भी इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में घुसपैठ की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन सेना के जवान उनके मंसूबों को नाकाम करने के लिए हाई अलर्ट पर है।

CRPF और पुलिस के साथ सेना संभालेगी मोर्चा

CRPF और पुलिस के साथ सेना संभालेगी मोर्चा

निकाय चुनाव की सुरक्षा के सवाल पर जनरल भट्ट ने कहा कि सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के साथ सेना के जवान कोऑर्डिनेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफल चुनाव कंडक्ट कराने के लिए सेना दिन-रात काम कर रही है। जम्मू कश्मीर में 8 अक्टूबर से पहले चरण के मतदान होंगे, उसके बाद दुसरे चरण में 10 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, तीसरे और चौथे चरण में 13 और 16 अक्टूबर को मतदान होंगे। 20 अक्टूबर को निकाय चुनावों का फैसला आ जाएगा। गौरतलब है कि नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी जैसी स्टेट की बड़ी पार्टियों ने निकाय चुनावों का बहिष्कार किया है।

घाटी में 300 आतंकी सक्रिय

घाटी में 300 आतंकी सक्रिय

जनरल भट्ट ने कहा कि इस वक्त 300 आतंकी घाटी में सक्रिय है और जिसमें से कइयों की नई रिक्रूटमेंट हुई है। हाल ही में घाटी के कई युवा तेजी से आतंकी संगठनों में शामिल हुए हैं। जनरल भट्ट ने कहा कि दक्षिणी कश्मीर के लोगों को उत्तरी कश्मीर के लोगों से सीखना चाहिए, 'हम किसी आतंकियों की शरण नहीं देंगे।' भट्ट ने आगे कहा कि 1947 से ही उत्तरी कश्मीर के लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। इस इलाके के लड़कों भर्ती करने के लिए हम हमारी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्‍तान में इमरान खान की सरकार आने के बाद पीओके में आए 8 नए आतंकी कैंप्‍स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+