कृषि बिलः राहुल गाधी बोले, 'किसानों को करके जड़ से साफ पूंजीपति मित्रों का किया विकास'
नई दिल्ली। अक्सर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर के जरिए केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बाऱ पीएम मोदी पर हमला किया है। उन्होंने किसान बिल को लेकर किए एक ताजा ट्वीट में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए अपने कव्यात्मक हुनर का परिचय दिया है। इससे पहले, उन्होंने एक अन्य हमले में किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने का आरोप लगाया था।
Recommended Video


राहुल गांधी लिखते हैं, मोदी जी की नीयत 'साफ', कृषि-विरोधीनया प्रयास, किसानोंको करके जड़ से साफ, पूंजीपति 'मित्रों' का खूब विकास। उन्होंने आगे लिखा, 2014- मोदी जी का चुनावी वादा किसानों को स्वामीनाथन कमिशन वाला MSP। 2015- मोदी सरकार ने कोर्ट में कहा कि उनसे ये न हो पाएगा। 2020- काले किसान कानून, मोदी जी की नीयत साफ़, कृषि-विरोधी नया प्रयास, किसानों को करके जड़ से साफ, पूंजीपति मित्रों का ख़ूब विकास।
राहुल गांधी इससे पहले भी कृषि विधेयक को लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ हमलावर हो चुके हैं। उन्होंने ने दो दिन पहले जब कृषि बिल को राज्यसभा में रखा गया था तो उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि APMC/किसान मार्केट ख़त्म होने पर MSP कैसे मिलेगा? बिल में MSP की गारंटी क्यों नहीं? मोदी जी किसानों को पूँजीपतियों का 'ग़ुलाम' बना रहे हैं जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा।












Click it and Unblock the Notifications