26 सितंबर को PM मोदी श्रीलंकाई पीएम के साथ द्विपक्षियों संबंधों को मजबूती को लेकर करेंगे चर्चा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 26 सितंबर को द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 26 सितंबर को अपने श्रीलंकाई समकक्ष महिंदा राजपक्षे से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात करेंगे। यह पहली बार होगा जब पीएम मोदी पड़ोसी मुल्क के किसी नेता के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। हालांकि इसी दिन पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने की संभावना है।

गौरतलब है भारत आजकल अपने पड़ोसी देशों से संबंध और भी मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है और माना जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में 26 सितंबर को होने ई-शिखर सम्मेलन में अपने संभावित संबोधन में पीएम मोदी अपनी पड़ोसी पहले' नीति को भी उजागर कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा में ई-शिखर सम्मेलन में श्रीलंकाई प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे भी हिस्सा लेंगे। इसी हफ्ते शुरू हो रहे ई-शिखर सम्मेलन की शुरूआत पीएम मोदी के संबोधन के साथ हो सकती है।

भारत और श्रीलंका विभिन्न द्विपक्षीय परियोजनाओं में लगे हुए हैं, जिनमें नई दिल्ली की कोलंबो में बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं जिनकी समीक्षा की जरूरत होगी। कोलंबो में भारत के पूर्व कंटेनर टर्मिनल (ईसीटी) परियोजना को परेशानी का सामना करना पड़ा है, जिसे श्रीलंका सरकार द्वारा एक साल बाद रोक दिया गया था। यह परियोजना जापान और भारत द्वारा एक समझौता ज्ञापन (MoC) पर हस्ताक्षर के बाद सिरिसेना सरकार के कार्यकाल में शुरू किया गया था।
-
Jewar Noida Airport LIVE:आज पूरा राज्य खुशी से झूम रहा-केशव प्रसाद मौर्य -
Noida Airport: जेवर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, कुछ ही देर में करेंगे उद्घाटन -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications