अमित शाह की उपस्थिति में असम सरकार और उग्रवादी संगठन DNLA के बीच समझौता, सशस्त्र कैडर डालेंगे हथियार
Assam Government DNLA: असम सरकार और उग्रवादी संगठन के बीच करार हुआ है। इसके साथ ही असम में उग्रवादी समाप्त हो जाएगा।

Assam Government DNLA: असम सरकार और दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (DNLA) के बीच गुरुवार को समझौता हुआ। इस दौरान असम सरकार और उग्रवादी संगठन डीएनएलए ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
समझौते के साथ ही माना जा रहा है कि असम में उग्रवाद अब पूरी तरह से समाप्त हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असम में हिंसा का दौर समाप्त हो गया। उग्रवादी संगठनों का अंत हो गया। असम में अब शांति ही शांति रहेगी।
समझौते के अनुसार, उग्रवादी संगठन डीएनएलए के 168 सशस्त्र कैडर अपने हथियार डाल देंगे। असम सरकार सशस्त्र कैडर के पुनर्वास की व्यवस्था करेगी। अमित शाह ने कहा कि असम के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि उग्रवादी संगठन डीएनएलए मुख्य धारा में शामिल हुए। गृह मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के सपने को पूरा करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।
अमित शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य असम का दीमा असाओ जिला अब पूरी तरह से उग्रवाद से मुक्त हो जाएगा। यहां के लोग अब चैन से रह सकेंगे। असम सरकार सरेंडर करने वाले उग्रवादियों की आकांक्षा को पूरा करेगी। उनको समाज में पूरा सम्मान दिलाएगी।
Recommended Video

समझौते के दौरान गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और केंद्र व असम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि दिमासा के लोगों के विकास के लिए राज्य और केंद्र सरकार 500-500 करोड़ का पैकेज उपलब्ध कराएगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार ने दी पेड़ों को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी, नए डिफेंस स्टाफ मुख्यलाय का निर्माण जल्द












Click it and Unblock the Notifications