Agra news: मां की एक भूल से गई 8 साल की मासूम बच्ची की जान, आपको रुला देगा आगरा का ये मामला

Agra rabies death case: पिछले दिनों गाजियाबाद का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे देखकर हर किसी का कलेजा कांप गया। ये वीडियो था एक मासूम बच्चे का, जिसने रेबीज की वजह से अपने पिता की गोद में तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया था।

अब ऐसी ही एक और दर्दनाक खबर यूपी के आगरा से सामने आई है, जिसमें कुत्ते के काटने की वजह से एक 8 साल की बच्ची को रेबीज हुआ और 15 दिन के भीतर उसकी जान चली गई। बच्ची की मां उसे डॉक्टर को दिखाने के बजाय घर पर ही उसका घरेलू उपचार कर रही थी।

Agra news

मामला आगरा के बाह ब्लॉक में चौसंगी गांव का है, जहां करीब 2 हफ्ते पहले इस बच्ची को एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। घर में डांट ना पड़े, इस वजह से बच्ची ने अपनी मां के अलावा किसी को ये बात नहीं बताई। बच्ची की मां भी उसे डॉक्टर को दिखाने के बजाय घरेलू उपचार करने लगी। कुछ दिन बाद जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी तो मां उसे लेकर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां डॉक्टर ने बच्ची की हालत देखकर उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए कहा।

हॉस्पिटल ले जाते वक्त बच्ची ने तोड़ा दम
परिजन बच्ची को लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज जा ही रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बच्ची के पिता मजदूरी करके परिवार चलाते हैं, जबकि मां घर पर ही रहती हैं। घटना के बाद से जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं आस-पड़ोस के लोग भी सकते में हैं। आपको बता दें कि हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं।

कुत्ता काट ले तो क्या करें?
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हेड, डॉक्टर जितेंद्र वर्मा ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद बिना कोई लापरवाही किए 24 घंटे के भीतर एंटी रेबीज इंजेक्शन की पहली डोज हर हाल में ले लेनी चाहिए। इसके बाद अगली डोज तीसरे दिन और तीसरी डोज सातवें दिन ले लेनी चाहिए। एंटी रेबीज इंजेक्शन की आखिर डोज 28वें दिन लेनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+