अग्निपथ: सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर हिंसा में फंसे 40 यात्री, स्टाफ की सूझबूझ से बची जान
हैदराबाद, 17 जून: केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना का शुक्रवार को देश के कई राज्यों में भारी विरोध हुआ है। तेलंगाना के सिकंदराबाद में काफी ज्यादा हिंसा हुई, जहां एक मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर इससे भी ज्यादा बड़ा हादसा हो सकता था, जब 40 यात्री आग की लपटों से घिर गए थे। हालांकि रेलवे स्टाफ की सूझबूझ से इनकी जान बच गई।

शुक्रवार को अग्निपथ के विरोध में गुस्साई भीड़ ने तेलंगाना में कई ट्रेनों में आग लगा दी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। हजारों आंदोलनकारी कथित तौर पर सिकंदराबाद के एक रेलवे स्टेशन में घुस गए और एक यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगाने की कोशिश की, जिसमें लगभग 40 लोग सवार थे। हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने सूझबूझ से इनको बचाया और उन्हें बगल के कोच में ले गए।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ए 1 कोच के अंदर कम से कम 40 यात्री थे तभी प्रदर्शनकारियों ने उस पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कोच में आग लगाने की भी कोशिश की। तभी कर्मचारियों ने यात्रियों को एक तरफ से निकाल दिया। जिससे सभी की जान बची।
देशभर में हो रहा विरोध
केंद्र की इस नई सैन्य भर्ती नीति का विरोध पूरे देश में खासतौर से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना और हरियाणा में लगातार हो रहा है। मंगलवार को केंद्र ने इस अग्निपथ का योजना का ऐलान किया, जिसके कुछ घंटे के भीतर ही इसको लेकर विरोध शुरू हो गया। ये विरोध लगातार बढ़ रहा हैं, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार का कहना है कि वो एक क्रान्तिकारी योजना लेकर आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications