देश में फिर बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए कितने बढ़े रेट
नई दिल्ली, अप्रैल 03। देश में एकबार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। शनिवार रात को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से पेट्रोल और डीजल 80-80 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.41 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं एक डीजल की कीमत 94.67 रुपए हो गई है। बढ़ी हुई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।
Recommended Video

22 मार्च से लगातार बढ़ रहे हैं तेल के दाम
आपको बता दें कि देश में 22 मार्च के बाद से सिर्फ 2 दिन को छोड़कर लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इन 12 दिनों के अंदर पेट्रोल के रेट 8 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी और घरेलू गैस पीएनजी के भी दाम बढ़ रहे हैं। दिल्ली में सीएनजी 60.81 रुपए किलो के रेट से मिल रही है।
प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल का नया रेट
- राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.41 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 94.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 117.57 रुपए लीटर हो गई है तो वहीं डीजल का रेट 101.79 रुपए लीटर है।
- कोलकाता में पेट्रोल 112.19 रुपए प्रति लीटर है तो वहीं डीजल का रेट 97.02 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications