दिल्ली के स्कूलों के बाद भाजपा ने जारी किया आप के मोहल्ला क्लीनिक का स्टिंग वीडियो

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव का दावा किया है। लेकिन चुनावी मौसम में भाजपा आप के इन दावों पर एक के बाद एक पलटवार कर रही है। पहले अमित शाह ने एक वीडियो साझा किया था जिसमे दिल्ली के स्कूलों की खस्ता हालत को दिखाया गया था। अब पार्टी ने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू किए गए मोहल्ला क्लीनिक का स्टिंग किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस स्टिंग को ट्विटर पर साझा करते हुए आप सरकार पर हमला बोला है।

वीडियो में लोग बताते हैं अपना अनुभव

वीडियो में लोग बताते हैं अपना अनुभव

वीडियो में सुना जा सकता है कि केजरीवाल कहते हैं कि 2016 के दिसंबर माह तक 1000 मोहल्ला क्लीनिक पूरी दिल्ली में बनकर तैयार हो जाएंगे। केजरीवाल अलग-अलग कार्यक्रम में यह दावा करते हैं, जिसमे कहते हैं कि हर एक किलोमीटर की दूरी पर एक मोहल्ला क्लीनिक खोल देंगे। लेकिन वीडियो में लोग कहते हैं कि इन मोहल्ला क्लीनिक में ना तो किसी तरह की मशीन है, ना ही बीपी चेक करने की सुविधा है। यहां पर मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर पेशाब क्लीनिक बनी है। महिला कहती है कि यहां पर सुई भी नहीं है। एक युवती कहती है कि मोहल्ला क्लीनिक नहीं शराब का ठेका है।

आप की ओछी राजनीति

वीडियो के अंत में आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि आप की ओछी राजनीतिक ने दिल्ली के करीबों को सालाना 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज देने वाली मोदी जी की आयुष्मान भारत योजना से वंचित रखा गया। जेपी नड्डा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है, केजरीवाल जी, आपने हर साल 1000 मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा किया। 1000 क्लीनिक खोलना तो दूर, जो कुछ खुले भी, उनमें न दवाएं हैं, न सुविधाएं। 'आप' की ओछी राजनीति ने दिल्ली के गरीबों को सालाना 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज देने वाली मोदी जी की 'आयुष्मान भारत योजना' से भी वंचित रखा।

शाह पर बैन की मांग

शाह पर बैन की मांग

बता दें कि अमित शाह ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का जो वीडियो साझा किया था, उसे अरविंद केजरीवाल ने फर्जी करार दिया था। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की थी कि वीडियो में जो स्कूल दिखाए गए हैं वह फर्जी हैं और लोगों के साथ गलत जानकारी साझा की गई है, लिहाजा अमित शाह पर 48 घंटे की पाबंदी लगाने की मांग की है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के कुल 1024 स्कूल हैं, जबकि भाजपा नेन सिर्फ 8 स्कूलों को इसमे दिखाया है और वो भी गलत दिखाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+