Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: अंदर से ऐसा दिखता है शाहरुख खान का दिल्ली वाला घर, आप भी बन सकते हैं एक रात के मेहमान

नई दिल्ली। रियल लाइफ में बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में से एक शाहरुख और गौरी की शादी को 29 साल से अधिक समय हो चुका है। आज भी जब शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी की बात आती है तो उस पर एक फिल्म बनाई जा सकती है। कोरोना काल में इन दिनों शाहरुख और गौरी एक दूसरे के साथ घर में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस बीच गौरी अपने घर को भी नए तरह से सजाने में लगी हैं। हाल ही में गौरी खान ने अपने दिल्ली वाले घर को रिडिजाइन किया है।

गौरी खान ने शेयर किया घर का वीडियो

गौरी खान ने शेयर किया घर का वीडियो

हाल ही में गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दिल्ली वाले घर में पुरानी यादों के साथ समय बीताती नजर आ रही हैं। गौरी के अलावा शाहरुख खान भी अपने इंस्टाग्राम पर घर के अंदर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसको देखने के बाद कपल के लग्जरी लाइफ का अंदाजा लगाया जा सकता है। आलीशान घर को देखने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। शाहरुख खान का घर बेहद खूबसूरत और शानदार दिखाई दे रहा है।

गौरी खान ने रिडिजाइन किया दिल्ली का घर

गौरी खान ने रिडिजाइन किया दिल्ली का घर

दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान के इस आलीशान घर में आम लोग भी आकर रह सकते हैं लेकिन उन्हें कुछ शर्तों को मानना होगा। इस बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके घर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। शाहरुख और गौरी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो और फोटो पोस्ट किया है उसे अब तक लाखों यूजर्स देख चुके हैं। शाहरुख द्वारा शेयर की गई फोटो में देखा जा सकता है कि गौरी खान हाथ में कप लिए किताब के पन्ने पलट रही हैं, वहीं एक अन्य फोटो में वह घर में लगी तस्वीरों को निहारती दिख रही हैं।

शाहरुख ने शेयर की घर की शानदार तस्वीरें

फोटो शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, 'दिल्ली वाले घर में हमारे पहले दिनों की ढेर सारी यादें है, इस शहर से मेरा एक खास नाता है। गौरी ने हमारे दिल्ली वाले घर को फिर से डिजाइन है और दोबारा घर को पुरानी यादों और ढेर सारे प्यार से भर दिया है। आपको भी यहां आने का मौका मिलता है, आप हमारे घर मेहमान बनकर आ सकते हैं।' इस बीच शाहरुख और गौरी के घर को देखकर फैंस भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आ सकते हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजक्ट या फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म पठान में नजर आ सकते हैं, अंतिम बार शाहरुख खान फिल्म जिरों में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। वहीं, शाहरुख खान अपने प्रोडक्शन हाउस का काम भी देख रहे हैं, वह वेब सीरीज और फिल्मों को प्रोड्यूस कर फिल्मों से जुड़े रहते हैं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख के इश्क में रंगा 'बुर्ज खलीफा', दुनिया की सबसे बड़ी इमारत पर लिखा-Happy Birthday Shah Rukh

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+