नवाजुद्दीन के बाद CDR स्कैम में आया जैकी श्रॉफ की पत्नी का नाम, कंगना पर भी शक!
मुंबई के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) स्कैम में एक के बाद एक बड़े फिल्मी सितारे का नाम सामने आ रहा है। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद अब इस केस में जैकी श्रॉफ की पत्नी और टाइगर श्रॉफ की मां आएशा श्रॉफ का नाम सामने आया है।
Recommended Video


ठाणे। मुंबई के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) स्कैम में एक के बाद एक बड़े फिल्मी सितारे का नाम सामने आ रहा है। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद अब इस केस में जैकी श्रॉफ की पत्नी और टाइगर श्रॉफ की मां आएशा श्रॉफ का नाम सामने आया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील रिजवान सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में नए-नए नाम उभर कर सामने आ रहे हैं। जांच में ठाणे क्राइम ब्रांच को मालूम चला कि आएशा ने रिजवान को अपने और एक्टर साहिल खान के कॉल डिटेल रिकॉर्ड शेयर किया था। और सिर्फ आएशा ही नहीं, इस केस में बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत का भी नाम सामने आया है।

नवाजुद्दीन ने कराई थी पत्नी की जासूसी!
ठाणे की क्राइम ब्रांच को कॉल डिटेल रिकॉर्ड स्कैम की जांच में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के नाम मिले हैं। इस केस की शुरुआत नवाजुद्दीन सिद्दीकी से हुई थी। नवाज पर आरोप लगे थे कि उन्होंने अपने वकील रिजवान सिद्दीकी की मदद से अपनी पत्नी अंजलि की कॉल डिटेल अवैध तरीके से निकलवाई है। इसके बाद पुलिस ने नवाज और उनके वकील रिजवान को समन भी किया था।

आएशा ने रिजवान सिद्दीकी को दिए अपने कॉल डिटेल?
रिजवान सिद्दीकी की गिरफ्तारी प्राइवेट डिटेक्टिव प्रशांत पालेकर की गिरफ्तारी के बाद की गई। अब रिजवान की गिरफ्तारी के बाद कई फिल्मी हस्तियों के नाम इस स्कैम में निकल कर सामने आ रहे हैं। ठाणे क्राइम ब्रांच ने पाया की जैकी श्रॉफ की पत्नी आएशा ने अपने और एक्टर साहिल खान के कॉल डिटेल रिकॉर्ड रिजवान के साथ शेयर किए थे। आएशा और साहिल खान एक वक्त पर बिजनेस पार्टनर हुआ करते थे लेकिन बाद में दोनों में विवाद हो गया। आएशा ने साहिल पर 8 करोड़ रुपये का घपला करने का आरोप लगाया था।

आएशा श्रॉफ और साहिल खान के बीच हुआ था बड़ा विवाद
आएशा का कहना था कि ये पैसे उन्होंने बिजनेस के लिए दिए थे। वहीं साहिल ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि वो और आएशा रिलेशनशिप में हैं और ये पैसे उन्होंने दोनों पर खर्च किए हैं। हालांकि साल 2015 में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस वापस ले लिया था। ठाणे जोन 1 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने कहा, 'जांच में हमें पता चला है कि आएशा ने अपने तब बिजनेस पार्टनर साहिल खान के साथ कॉल डिटेल रिकॉर्ड रिजवान को दिए थे। रिजवान उनका वकील था और ये कॉल डिटेल रिकॉर्ड उन्होंने अपना केस मजबूत करने के लिए दिए थे।'

क्या कंगना ने भी कराई ऋतिक की जासूसी?
डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने कहा कि हम ये जानना चाहते हैं कि आएशा ने ये कॉल डिटेल रिकॉर्ड कहां से निकलवाए। पुलिस आएशा को जल्द ही समन भेजकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाने की तैयारी में है। इस केस में एक और बड़ी अभिनेत्री का नाम भी सामने आ रहा है, और वो हैं कंगना रनौत। मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के अनुसार जांच में कंगना का नाम भी सामने आया है। जांच में पता चला है कि कंगना ने रिजावन सिद्दीकी को अभिनेता ऋतिक रोशन का नंबर मैसेज किया था। ऋतिक और कंगना के बीच विवाद कितना बड़ा है, ये तो हर कोई जानता है। पुलिस जांच कर रही है कि रिजवान के पास क्या ऋतिक के भी कॉल डिटेल रिकॉर्ड हैं।

जनवरी में सामने आया था CDR स्कैम
जनवरी में पुलिस को एक केस के बारे में पता चला जिसमें कई लोग प्राइवेट जासूसों के जरिये दूसरों के निजी कॉल डेटा रिकॉर्ड हासिल कर रहे थे। 29 जनवरी को पुलिस ने इस मामले में 4 जासूसों को गिरफ्तार किया जिन्होंने गैरकानूनी तरीके से कई लोगों के कॉल रिकॉर्ड को बेचा। उनके पास कई वीआईपी लोगों के कॉल रिकॉर्ड्स भी थे जिनकी कीमत 25,000 रुपये से शुरू हो रही थी। पुलिस ने इस स्कैम में करीब 100 CDR जब्त किया है। इस केस का मुख्य आरोपी फरार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications