MeToo कैंपेन के बाद कंपनियों में हलचल बढ़ी, POSH ट्रेनिंग के लिए खोजे जा रहे अधिकारी
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर #MeToo कैंपने के बाद कंपनियों और संगठनों में भी हलचल बढ़ गई है। क्योंकि कार्यस्थल पर प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरसमेंट (POSH) कानून को पूरी तरह से लागू करने के लिए लिए इसके कर्मचारियों और ट्रेनिंग देने वाली कंपनियों की डिमांग भी बढ़ गई है। क्योंकि जब से ये मीटू कैंपने शुरू हुआ है तब से इससे संबंधित कानून तेजी से सर्च किए जा रहे हैं। यहां तक कि सर्च की वजह से सॉल्यूशन प्रोवाइडर रेनमेकर की वेबसाइट तक क्रैश हो गई।

रेनमेकर के सीईओ एंटोनी एलेक्स ने कहा कि उनकी वेबसाइट भारी ट्रैफिक लोड को हैंडल करने में सक्षम है लेकिन पिछले कुछ दिनों से लोड बढ़ा है। हजारों लोग POSH पर फ्री मैटेरियल और पोस्टर डाउनलोड कर रहे हैं। जिसकी वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई। जिसको दोबारा शुरू करने में आईटी टीम को रातभर काम करना पड़ा। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पिछले एक सप्ताह में रेनमेकर के पास आने वालों की संख्या में 200 प्रतिशत का तक इंजाफा हुआ है।
मीटू कैंपने में किसके उपर लगे आरोप
मीटू कैंपने के दौरान कई बॉलीवुड और राजनीतिक दिग्गज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। इसमें सबसे पहला नाम बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का सामने आया था जिन पर बॉलीवुड की एक्ट्रेस रही तनुश्री दत्ता ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छुने का आरोप लगाया है। इसके बाद बॉलीवुड के कई दिग्गज इसकी चपेट में आ गए। वहीं राजनीति में मोदी सरकार में मंत्री और पूर्व वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर पर भी कई पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें-यूपी: प्रेमिका के लिए उसके परिजनों से भिड़ा प्रेमी, शादी के नाम पर बुलाकर की पिटाई, वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें- Me Too: विकास बहल की पूर्व पत्नी ने कंगना पर उठाए सवाल, बोलीं- इतनी दिक्कत थी तो अब तक चुप क्यों रहीं?












Click it and Unblock the Notifications