Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Me Too: विकास बहल की पूर्व पत्नी ने कंगना पर उठाए सवाल, बोलीं- इतनी दिक्कत थी तो अब तक चुप क्यों रहीं?

डायरेक्टर विकास बहल पर फैंटम फिल्म की एक पूर्व-कर्मचारी के यौन शोषण के आरोपों के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी बहल पर ऐसे ही आरोप लगाए थे। कंगना ने कहा था कि 'क्वीन' फिल्म की शूटिंग के दौरान विकास ने उन्हें काफी असहज महसूस कराया था।

Kangana Ranaut, Vikas Bahl

नई दिल्ली। डायरेक्टर विकास बहल पर फैंटम फिल्म की एक पूर्व-कर्मचारी के यौन शोषण के आरोपों के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी बहल पर ऐसे ही आरोप लगाए थे। कंगना ने कहा था कि 'क्वीन' फिल्म की शूटिंग के दौरान विकास ने उन्हें काफी असहज महसूस कराया था। अब विकास बहल की पूर्व पत्नी ने इस पूरे विवाद में कूदते हुए कंगना पर तीखे आरोप लगाए हैं और आरोपों पर अपने पति का बचाव किया है। विकास पहल की पूर्व पत्नी रिचा दुबे ने कंगना पर #MeToo कैंपेन का दुरुपोयग करने का आरोप लगाया है।

विकास बहल की पूर्व पत्नी ने कंगना पर उठाए सवाल

विकास बहल की पूर्व पत्नी ने कंगना पर उठाए सवाल

ट्विटर पर अपना बयान जारी करते हुए विकास बहल की पूर्व पत्नी रिचा दुबे ने लिखा, 'मैं सभी महिलाओं से पूछना चाहूंगी कि अगर एक पुरुष आपको गलत तरीक से छूता है या असहज महसूस कराता है, तो क्या आप उसके साथ अच्छी दोस्ती रखेंगी?' इसके बाद कंगना पर हमला करते हुए रिचा ने लिखा कि कंगना और विकास ने नंवबर 2015 में मधु मेंताना और मसाबा गुप्ता की शादी में साथ में डांस किया था। कंगना पर सवाल उठाते हुए रिचा ने कहा कि जब कंगना को विकास से इतनी तकलीफ थी, तो उन्होंने उस समय क्यों आवाज नहीं उठाई।

रिचा ने कहा, 'कंगना अब तक क्यों चुप थीं?'

रिचा ने कहा, 'कंगना अब तक क्यों चुप थीं?'

रिचा दुबे ने लिखा कि 'कंगना ने इस बारे में सीधा विकास से बात न करके, अनुराग से क्यों शिकायत की? क्यों समान अधिकारों के लिए लड़ने वालीं कंगना विकास को लेकर चुप रहीं?' रिचा ने कंगना के 'ट्रोफी वाइफ' वाली बात पर भी निशाना साधा। विकास बहल की पूर्व पत्नी ने लिखा कि कंगना कौन होती हैं किसी को ट्रोफी वाइफ बुलाने वालीं? वो सभी मेहनत करने वाली महिलाएं हैं। क्या केवल कंगना ही करियर और लाइफ बैलेंस कर पाती हैं? रिचा ने कंगना से कहा कि वो अपने निजी कारणों के लिए विकास का इस्तेमाल करना बंद करें।

विकास बहल पर है यौन शोषण का गंभीर आरोप

विकास बहल पर है यौन शोषण का गंभीर आरोप

बता दें कि फैंटम फिल्म्स की पूर्व कर्मचारी द्वारा डायरेक्टर विकास बहल पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बाद कंगना रनौत ने भी खुलासा किया था। महिला के आरोपों को सही ठहराते हुए कंगना ने बताया था, 'विकास बहल है ही ऐसा इंसान, जिसे हर रात एक नई लड़की चाहिए होती है। विकास की शादी 2014 में हुई थी लेकिन 'क्वीन' की शूटिंग के वक्त वो हार रात किसी नई लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाया करता था। मैं उस दौरान जल्दी सो जाती थी। वो मुझे कहता था की मैं कूल नहीं हूं और मुझे एंजॉय करना नही आता।'

कंगना ने ऋतिक को भी लिया आड़े हाथ

कंगना ने ऋतिक को भी लिया आड़े हाथ

कंगना ने कहा था कि विकास जब भी उनसे गले मिलते तो उन्हें जोर से पकड़ लेते और उनके बालों की खुशबू सूंघने लग जाते। कंगना ने #MeToo पर बोलते हुए ऋतिक रोशन पर भी जमकर गुस्सा निकाला था। कंगना ने कहा था, 'ऐसे लोग भी हैं जो लड़कियों को प्रेम का झांसा देते हैं, उनसे झूठे वादे करते हैं, उनसे शादी या काम के बहाने रिलेशऩ बनाते हैं, ये भी एक तरह का उत्पीड़न है, ये वो लोग हैं जो अपनी पत्नी को ट्राफी की तरह रखते हैं लेकिन उसके पीठ पीछे एक जवान लड़की संग रिलेशन बनाते हैं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+