मानसून ने महाराष्ट्र के बाद अब इस प्रदेश में दी दस्तक, पहली बार में 52Mm पानी बरसा, किसान जुताई करने जुटे
दादरा नगर हवेली, जून 10: मानूसन तेजी से जोर पकड़ रहा है। रोजाना देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश हो रही है। केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र के पश्चात् मानसून ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में दस्तक दी। जिसके चलते दिनभर पानी बरसा। मौसम विभाग के केंद्र ने बताया कि, इस प्रदेश में बुधवार को मानसून की पहली बारिश हुई, जिसमें 52 मिमी वर्षा दर्ज की गई। तड़के 4 बजे फिर बूंदें बरसीं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
Recommended Video

अब मौसम सुहावना हो गया है। कुछ निचले इलाकों में जलजमाव भी हुआ है। बाढ़ नियंत्रण केन्द्र के मुताबिक, सिलवासा के उूपर सप्ताहभर से आसमान में बादल छाए हुए थे। उसके बाद बुधवार रात से बारिश का दौर शुरू हुआ। शुरुआत हल्की बारिश से हुई, लेकिन बाद में कभी तेज बौछारें तो कभी मध्यम बारिश होती रही। रुक-रुककर बारिश होने से उद्योगकर्मी छाते और बरसाती पहनकर ड्यूटी के लिए घरों से निकले। उन्हें गर्मी और उमस से राहत मिली।

मानसून के आगमन से प्रदेश के किसान भी खुश हैं। वे खेतो की मेड़ बनाकर जुताई में लग गए हैं। लोग धान की पौध के लिए बीजारोपण करने लगे हैं। बहरहाल, यहां शहर की अपेक्षा रखोली, खानवेल, आंबोली, खेरड़ी, मांदोनी, सिंदोनी, दुधनी, कौंचा जैसे इलाकों में ज्यादा बारिश हुई है।

13 राज्यों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 13 राज्यों में येलो अलर्ट जारी कर रखा है। महाराष्ट्र के अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार के बहुत से इलाकों में वर्षा हुई है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि, अगले सप्ताह तक मानसून मध्यप्रदेश पहुंच जाएगा। वहीं, बिहार में भी प्री-मानसून बारिश हो रही है। यहां मानसून 12 जून के बाद पहुंचेगा। उत्तरी बिहार के कई जिलों में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications