Coronavirus: आप नेता संजय सिंह ने भी खुद को 14 दिन के लिए अलग किया

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खतरा धीरे-धीरे हर किसी पर मंडरा रहा है। यही वजह है कि हर किसी से अपील की जा रही है कि वह भीड़भाड़ वाली जगहों पर ना जाएं। बावजूद इसके कुछ लोगों की लापरवाही की वजह से अन्य लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। लखनऊ में आयोजित पार्टी मे जिस तरह से बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने हिस्सा लिया और उनका सैंपल कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उसके बाद इस पार्टी में शामिल हुए सांसदों जिन्होंने संसद के सत्र में हिस्सा लिया, उसने अन्य सदस्यों पर कोरोना के खतरे को बढ़ा दिया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रखा है।

दुष्यंत सिंह पहुचे थे पार्टी में

दुष्यंत सिंह पहुचे थे पार्टी में

दरअसल भाजपा सांसद दुष्यंत कुमार लखनऊ की पार्टी में शामिल हुए थे, जहां कनिका कपूर भी हिस्सा लेने पहुंचीं थी। दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रख लिया है, इसके बाद टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी खुद को क्वारेंटाइन कर लिया था। जिसके बाद संजय सिंह ने भी खुद को 14 दिन के लिए अलग कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद संजय सिंह ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमे उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि वह खुद को 14 दिन के लिए अलग रख रहे हैं।

ट्विटर पर दी जानकारी

ट्विटर पर दी जानकारी

वीडियो साझा करके दी जानकारी ट्वीट में संजय सिंह ने लिखा, साथियों नमस्कार मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं लेकिन भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह की खबर आने के बाद राज्यसभा सांसद @derekobrienmp ने खुद को 14 दिन के लिए अलग रखा है इसलिए सावधानी बरतते हुए मैं भी अपने आप को 14दिन के लिए अलग रख रहा हूं। बता दें कि कनिका कपूर जिस पार्टी में पहुंची थीं उसमे दुष्यंत सिंह भी शामिल थे। इसके बाद दुष्यंत सिंह राष्ट्रपति द्वारा आयोजित सांसदों की बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे। राष्ट्रपति ने यूपी और राजस्थान के सांसदों के साथ बैठक की थी। खुद राष्ट्रपति ने भी अपना सैंपल टेस्ट कराने का फैसला लिया है।

कई लोग शामिल हुए थे

कई लोग शामिल हुए थे

लखनऊ में एक वरिष्ठ नेता के घर पर पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमे कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद, आदेश सेठ सहित कई अन्य नेता और बड़े नाम शामिल थे। कनिका का सैंपल पॉजिटिव आने के बाद जय प्रताप सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रखा है। जबकि जय प्रताप सिंह के संपर्क में आने वाले अन्य नेता और सांसद भी सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+