कोरोना पर आपात बैठक के बाद बोले सीएम केजरीवाल- केंद्र ने दिया 750 ICU बेड उपलब्ध कराने का आश्वासन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के मद्देनजर आज (15 नवंबर) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल बैठक की अध्यक्षता की। कोविड-19 के खिलाफ आगे की रणनीति के लिए बुलाई गई इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। करीब 7 घंटे तक चली इस बैठक के बाद अब सीएम केजरीवाल ने मीडिया को मीटिंग से संबंधित कई अहम जानकारियां दी हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Amit Shah और Kejriwal की हुई बैठक, केंद्र ने किया ये वादा | वनइंडिया हिंदी
    after emergency meeting on coronavirus CM Kejriwal said Center assured to provide 500 ICU beds

    मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए आज गृह मंत्रालय में बैठक हुई। इस स्थिति में जरूरी है कि सभी एजेंसी और सभी सरकारें मिलकर काम करें। मैं केंद्र सरकार और गृह मंत्री जी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने ये बैठक बुलाई।' सीएम ने आगे कहा, इस समय सबसे ज्यादा परेशानी ICU बेड को लेकर हो रही है। कोविड बेड अभी ठीक संख्या में हैं परन्तु ICU बेड की काफी जरूरत है। केंद्र सरकार ने आज आश्वासन दिया है कि अगले 2 दिनों में DRDO सेंटर में 500 ICU बेड उपलब्ध करा दिए जाएंगे और अगले कुछ दिनों में 250 और बेड दिए जाएंगे। यानी केंद्र अगले कुछ दिनों में कुल 750 ICU बेड उपलब्ध कराएगा।

    RT-PCR टेस्ट में दोगुना वृद्धि की जाएगी-अमित शाह
    बैठक के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी को काबू करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने आज कई निर्देश जारी किए। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'दिल्‍ली में RT-PCR टेस्ट में दो-गुना वृद्धि की जाएगी। दिल्‍ली में लैबों की क्षमता का अधिक से अधिक उपयोग करके, जहां कोविड होने का खतरा ज़्यादा है, वहां स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय तथा ICMR की मोबाइल टेस्टिंग वैनों को तैनात किया जाएगा। दिल्ली में अस्पतालों की क्षमता तथा अन्‍य मेडिकल इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर की उपलब्‍धता में वृद्धि की जानी चाहिए। इसी दिशा में मई में बनाए गये धौला कुआं स्थित DRDO के कोविड अस्पताल में 250 से 300 ICU बेड और शामिल किए जाएंगे, जिसे गम्भीर कोविड रोगियों का वहाँ इलाज किया जा सके।'

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'ऑक्‍सीजन की सुविधा वाले बेडों की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्‍य से छतरपुर के 10,000 बेड वाले कोविड सेंटर को और सशक्त किया जाएगा। MCD के कुछ चिन्हित अस्‍पतालों को हल्‍के-फुल्‍के लक्षण वाले कोविड रोगियों के उपचार के लिए डेडिकेटेड अस्‍पतालों के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। गंभीर कोरोना मामलों में प्‍लाज्‍मा डोनेशन और प्रभावित व्यक्तियों को प्‍लाज्‍मा प्रदान किए जाने के लिए प्रोटोकॉल तैयार करने के निर्देश दिए। डॉ. वी के पॉल, निदेशक एम्‍स और महानिदेशक ICMR के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति इसपर जल्द ही रिपोर्ट देगी।'

    यह भी पढ़ें: 'तुम अपना पैसा उड़ाना चाहते हो तो...': कोरोना वैक्सीन के लिए 1865 करोड़ के दांव पर अदार पूनावाला के पिता

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+