इबोला के बाद भारत में मर्स वायरस का खतरा मंडराया

बेंगलूरू। इबोला वायरस से पहले ही भयभीत भारत को एक और वायरस का खतरा है। जिसका प्रकोप फैलने की संभावनाएं ज्यादा उभर रही हैं। इबोला वायरस के अलाव मर्स वायरस (MERS) प्रवेश कर सकता है। पहली बार मर्स नाम के इस वायरस का पता वर्ष 2012 में चला था। अभी से तैयारियां और मुस्तैदी से काम नहीं लिया तो इबोला से पहले इस वायरस से भारत में खतरा हो सकता है।

ebola

बीबीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि यह वायरस फिर से देखा गया है। अरब में मर्स नाम के वायरस से पीड़ित भी देखे गए हैं।

सबसे हिला देने वाली बात तो यह है कि भारत से हर साल हज यात्रा करने औऱ कई लोग अरब की यात्रा करते हैं।

अभी फिलहाल हजारों की संख्या में भी हज यात्री अरब की यात्रा पर हैं। वहां से लौटते वक्त यह वायरस भारत मेें प्रवेश कर सकता है।

ऐसे आता है यह वायरस

जानकारी के मुताबिक यह जानलेवा वायरस ऊंटों से फैलता है। इसकी पहली बार पहचान वर्ष 2012 में हुई थी। कहा जाता है कि यह वायरस इबोला जितना ही खतरनाक और जानलेवा है।

कौन-कौन से देश में पाया गया

मर्स नाम का वायरस साऊदी अरबिया, अमिरात, कतर, मिस्र, इंडोनेशिया, अमन, क्वेत देशों में देखा गया है। यहां से इस वायरस का भारत में प्रवेश करनी की संभावनाएं बीबीसी की एक रिपोर्ट में बताई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+