नोटबंदी के बाद श्रद्धालुओं ने तिरुपति बालाजी मंदिर में दान किए 50 करोड़ के पुराने नोट, TTD ने केंद्र से लगाई गुहार
नई दिल्ली। नोटबंदी को इस वर्ष नवंबर में चार साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन अभी भी देश के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में पूराने 500 और 1000 के नोटों का जखीरा मौजूद है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर भी कुछ इसी प्रकार की समस्या से जूझ रहा है। दरअसल, मंदिर में आने वाले भक्तों से चढ़ावे के रूप में मिले 50 करोड़ रुपए अब नोटबंदी के बाद जीरो के बराबर हो गया है। अब तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह इन नोटो के बदले नए नोट उपलब्ध कराएं।
Recommended Video

इसी सिलसिल में मंगलवार को TTD के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और 50 करोड़ की पुरानी करंसी को बैंकों के साथ जमा कराने की अनुमति मांगी। साथ ही वाईवी सुब्बा रेड्डी ने विशेष सुरक्षा बल GST में छूट की मांग की है। बता दें कि 16 नवंबर, 2016 की रात आठ बजे पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए नोटबंदी की घोषणा की थी। 16 नवंबर की रात 12 बजे से देशभर में 1,000 रुपए और 500 रुपए के पुराने नोटों को प्रतिबंधित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के मंदिर से 40 साल पहले चोरी हुईं थी तीन बेशकीमती मूर्तियां, अब ब्रिटेन सरकार ने किया वापस
लेकिन इस बीच 16 नंबर के बाद भी तिरुपति मंदिर में भक्त पुराने नोट ही दान करते रहे, इसके परिणाम स्वरूप मंदिर के दान पात्र में 1,000 रुपये के 1.8 लाख नोट मिले जिसकी कीमत 18 करोड़ रुपए थी। वहीं 500 रुपए के भी 6.34 लाख नोट मिले जिनकी कुल कीमत 31.7 करोड़ रुपए थी। यानी ऐसे नोटो की कुल कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये थी। पुराने नोट के जखीरे से जूझ रहे TTD के अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से 1 अप्रैल से सितंबर 2020 तक SPF सेवाओं के लिए GST से छूट मांगी थी। निर्मला सीतारमण से अपील किया गया है कि जीएसटी में छूट से टीटीडी को सामाजिक, आर्थिक और आध्यात्मिक कार्यों को सरलता से चलाने में मदद मिलेगी।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications