तमिलनाडु के मंदिर से 40 साल पहले चोरी हुईं थी तीन बेशकीमती मूर्तियां, अब ब्रिटेन सरकार ने किया वापस
नई दिल्ली: 40 साल पहले कुछ चोरों ने तमिलनाडु के एक मंदिर से तीन बेशकीमती मूर्तियां चोरी की थीं। इसके बाद उसे ब्रिटेन में ले जाकर बेच दिया। सभी मूर्तियां 15वीं शताब्दी की बताई जाती हैं। इस मामले में अब एक राहत भरी खबर सामने आई है, क्योंकि मूर्तियां फिर से भारत वापस आ रही हैं। इस मदद के लिए भारत सरकार ने ब्रिटेन पुलिस और वहां की सरकार का शुक्रिया अदा किया है।

संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को ब्रिटेन पुलिस ने भारतीय उच्चायोग को तीन मूर्तियां सौंपी, जो भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की हैं। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही मूर्तियां वापस करने के लिए ब्रिटेन पुलिस, वहां की सरकार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और भारतीय उच्चायोग का आभार व्यक्त किया। अब वाग्देवी की प्रतिमा को भारत वापस लाने के लिए ब्रिटिश सरकार से बात हो रही है।
मंत्री प्रह्लाद पटेल के मुताबिक तीनों मूर्तियां पीतल से निर्मित थीं, जो भारतीय धातु कला का बेजोड़ नमूना हैं। इन मूर्तियों को 1978 में तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले में स्थित विजयनगर काल के एक मंदिर से चोरी किया गया था। जिसे अब वापस लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार संस्कृति के संरक्षण के लिए काम कर रही है। आजादी से 2013 तक विदेश से सिर्फ 13 मूर्तियां वापस लाई गई थीं, लेकिन 2014 के बाद से अब तक 40 से ज्यादा प्रतिमाओं को वापस लाया गया है।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक












Click it and Unblock the Notifications