कोरोना होने के बाद रुबीना दिलैक बोलीं- 'पति अभिनव शुक्ला को नहीं पता था कि मैं पॉजिटिव हूं लेकिन...'
कोरोना होने के बाद रुबीना दिलैक बोलीं- 'पति अभिनव शुक्ला को नहीं पता था कि मैं पॉजिटिव हूं लेकिन...'
मुंबई, 02 मई: बिग बॉस-14 की विनर और टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। रुबीना दिलैक ने कहा है कि उनके पति और एक्टर अभिनव शुक्ला को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि वह कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। रुबीना ने कहा कि अभिनव शुक्ला पंजाब से मुंबई वापस आ रहे हैं, जब वह मुंबई में लैंड करेंगे तो देखेंगे कि उनको कैसे बताना है। रुबीना दिलैक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने गेट वेल सून कहा है। बिग बॉस 14 की विनर रुबिना दिलैक ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैन्स को शनिवार (01 मई) को बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। जिसकी वजह से वह 17 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहेंगी। रुबीना ने अपने कॉन्टेक्ट में आए लोगों से अपील की है कि वह कोविड-19 टेस्ट करा लें।

Recommended Video
रुबीना दिलैक ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, "अभिनव (पति) किसी काम से पंजाब में हैं। वह जानता था कि मेरी तबीयत खराब है लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हूं...वह इस वक्त मुंबई वापस लौट रहे हैं। वह मेरे लिए ही वापस आ रहे हैं। एक बार जब वो आ जाएंगे तो उनकी बताऊंगी कि मुझे कोरोना हो गया है। मैंने अपने आप को घर में सबसे अलग कर लिया है। मैं अलग कमरे में रह रही हूं। मैं घर पर हूं और इससे मुझे थोड़ी और हिम्मत मिलती है। परिवार के आस-पास होने से यह आसान हो जाता है।''
रुबीना दिलैक ने कहा, ''अब जब मुझे कोरोना हो गया है तो मैं अपने कुछ प्रोजेक्ट को होल्ड पर रख दूंगी। मुझे उन्हें स्थगित करना होगा और मुझे लगता है कि इस वक्त मेरे लिए मेरा हेल्थ ही सबसे ज्यादा जरूरी है। एक बार जब मैं बेहतर महसूस करने लगी तो वापस काम करूंगी।''
रुबीना दिलैक के पहले हिना खान ने बताया है कि वो कोरोना संक्रमित हैं और घर पर ही इलाज करा रही हैं। कोरोना की दूसरी लहर ने टीवी कलाकारों और सिनेमा के कलाकारों को बुरी तरह प्रभावित किया है।












Click it and Unblock the Notifications