Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में दमदार जीत के बाद AAP को लेकर संजय सिंह ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने जिस तरह से दिल्ली के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रचंड जीत हासिल की है उसके बाद पार्टी के हौसले बुलंद हैं। पार्टी अब दिल्ली के बाहर अपनी पैठ बनाने की योजना में जुट गई है। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने खुद इस ओर इशारा करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाला का विकास मॉडल एकमात्र सही विकास मॉडल है जिसे देशभर में लागू किया जाना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि दिल्ली की तर्ज पर महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी एक सीमित मात्रा में लोगों को मुफ्त बिजली मुहैया कराए जाने का फैसला लिया गया है।

आप का विकास मॉडल ही सही

आप का विकास मॉडल ही सही

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मॉडल को झारखंड में अपनाने की बात हो रही है। यहां की सरकार ने दिल्ली के शिक्षा मॉडल को अपनाने की बात कही है, इससे यह साबित होता है कि केजरीवाल का विकास मॉडल ही एकमात्र सही विकास का मॉडल है। हम संगठन के विस्तार के लिए काम कर रहे हैं और पार्टी के संगठन को बड़े स्तर पर मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं। संजय सिंह ने कहा कि जब भी हमारी पार्टी कोई चुनाव जीतती है तो हम अपने संगठन के विस्तार के बारे में सोचते हैं। आप के विस्तार के बारे में संजय सिंह ने कहा कि जिस भी राज्य में हमारा संगठन मजबूत होगा वहां पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चुनाव लड़ने के पर जरूर विचार करेगा।

संजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला

संजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला

वहीं जिस तरह से दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा मुफ्त की योजनाओं का भारतीय जनता पार्टी ने मजाक उड़ाया और आप सरकार पर निशाना साधा उसपर संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की कुछ दुखी आत्मा कह रही है दिल्ली वाले मुफ़्तख़ोर हैं शर्म करो भाजपाईयों तुम बड़े बड़े पूँजीपतियों को लाखों करोड़ की छूट देते अडानी अम्बानी को मज़बूत करते हो हम आम आदमी को मज़बूत करते हैं उससे तुम्हें तकलीफ़ क्यों होती है?

सदस्यता अभियान

सदस्यता अभियान

बता दें कि दिल्ली चुनाव में जीत के साथ ही आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। पार्टी की ओर से एक मोबाइल नंबर जारी करके इसपर मिस कॉल करने की अपील की गई थी। आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'राष्ट्र निर्माण अभियान' से केवल 24 घंटे में 11 लाख लोगों के जुड़ने का दावा किया है। पार्टी ने इस अभियान से जुड़ने के लिए 9871010101 नंबर जारी किया है।

तेजी से विस्तार की ओर बढ़ रही आप

तेजी से विस्तार की ओर बढ़ रही आप

आम आदमी पार्टी का कहना है कि ये ऐतिहासिक है कि देशभर के लोगों से राष्ट्र निर्माण के लिए काम की राजनीति को इतने बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत से आम आदमी पार्टी का उत्‍साह बढ़ा है। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने एलान किया कि वह राज्य में होने वाले सभी निकाय चुनाव में हिस्सा लेगी। पार्टी ने कहा कि वह आगामी सभी नगर निकायों के चुनाव लड़ेगी। आप की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने इस बात के बारे में जानकारी दी। प्रीति मेनन ने बताया कि पार्टी ने मुंबई महानगर पालिका समेत राज्य में सभी नगर निकायों के चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी राज्य में दिल्ली के मॉडल पर अमल करने का प्रयास करेगी। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी ने 70 में से 62 सीटों पर कब्जा जमाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+