एपीजे अब्दुल कलाम की मूर्ति के हाथ में वीणा और बगल में गीता, विवाद
नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की याद में बनाए गए कलाम मेमोरियल में कलाम को मूर्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है। विवाद का कारण मूर्ति के सामने लिखा गया भगवद गीता का श्लोक है। आपको बता दें कि गुरुवार को कलाम की दूसरी पुण्यतिथि पर रामेश्वरम में कलाम मेमोरियल का उद्घाटन किया था।

मूर्ति में कलाम हाथ में वीणा लिए हुए है। मूर्ति के सामने भगवद गीता के श्लोक लिखे हुए हैं। डीएमके समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने इसका विरोध दर्ज कराया है। कलाम के परिजन भी इससे नाखुश हैं। कलाम के परिजनों का कहना है कि कलाम की प्रतिमा के पास सभी धर्मों के महान ग्रन्थों के अंश होने चाहिए।
डीएमके नेता स्टालिन ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, कलाम की प्रतिमा के पास भगवद गीता की मौजूदगी सांप्रदायिकता थोपने की एक कोशिश है। स्टालिन ने सवाल किया कि वहां तिरुक्करल (तमिल का महान ग्रन्थ) के अंश क्यों नहीं हैं? वीसीके नेता तिरुमवलन ने कहा, 'कलाम की प्रतिमा के पास भगवद गीता को जगह देकर कहीं कलाम को हिंदू धर्म के महान प्रेमी के रूप में पेश करने की मंशा तो नहीं है? इससे मुस्लिमों का भी अपमान हुआ है, इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications