आखिर लड़कियों की शादी की उम्र 21 क्यों करना चाहती है केन्‍द्र सरकार, जानें अन्‍य देशों में क्या है शादी की उम्र

The central government is considering increasing the marriage age of girls from 18 to 21. These steps are being taken to reduce maternal mortality. Know what is the age of marriage in other countries? सरकार लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने पर विचार कर रही हैं।अन्‍य देशों में क्या हैं शा

बेंगलुरु। केन्‍द्र सरकार जल्‍द ही लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने जा रही हैं। मोदी सरकार द्वारा लड़कियों की वैवाहिक आयु को 21 वर्ष करने पर गंभीर हो चुकी हैं। आइए जानते हैं आखिर मोदी सरकार वर्षों पुराने इस नियम को क्यों बदलना चाहती हैं और अन्‍य देशों में लड़कियों की शादी की उम्र क्या है ?

केन्‍द्र इस कारण से बढ़ाना चाहती है लड़कियों की शादी की उम्र

केन्‍द्र इस कारण से बढ़ाना चाहती है लड़कियों की शादी की उम्र

बता दें केन्‍द्र सरकार लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने के पीछे मंशा ये है कि ताकि मातृत्व मृत्यु दर में कमी आ सके। मोदी सरकार मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने के लिए ऐसा करना चाहती हैं। यूनिसेफ की रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार भारत मे 27 फीसदी लड़कियों की शादी 18 साल तक कि आयु में और 7 फीसदी की 15 साल तक कि उम्र में हो रही है। जिसका सीधा असर कम उम्र में मां बनने और मां की प्रसव के दौरान मौत पर पड़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)के अनुसार, मातृत्व मृत्‍यु दर गर्भावस्था या उसके प्रबंधन से संबंधित कारणों के कारण हर वर्ष लगभग एक लाख महिलाओं की मातृत्‍व के कारण (आकस्मिक या अप्रत्याशित कारणों को छोड़कर) मौत हो जाती हैं।

सरकार बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 में कर सकती है संशोधन

सरकार बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 में कर सकती है संशोधन

रिपोर्ट के अनुसार मातृत्व मृत्‍यु के लिए बहुत बड़ा कारण कम उम्र में विवाह भी हैं। इसी को ध्‍यान में रखते हुए केन्‍द्र सरकार लड़कियों की विवाह की उम्र बढ़ाने के लिए कवायद शुरु कर चुकी हैं। इसके लिए केंद्र सरकार बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 में विवाह आयु, सजा और जुर्माना समेत बदलावों पर काम कर रही है। इसके लिए कानून मंत्रालय से भी राय भी ले रही है। अभी यह आयु लड़कियों के लिए 18 साल और लड़कों के लिए 21 साल है।

सीतारमण ने बजट सत्र में कर चुकी है इसका जिक्र

सीतारमण ने बजट सत्र में कर चुकी है इसका जिक्र

याद रहे पिछले दिनों बजट सत्र के दौरान वित्तमंत्री सीतारमण ने भी इसका जिक्र किया था। सीतारमण ने कहा था कि सरकार वैवाहिक आयु को निर्धारित करने पर विचार कर रही है। इसके लिए एक टास्कफोर्स कमेटी का भी गठन किया गया है। जो छह माह में इस पर अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट आने के बाद पर सरकार इस संबंध में अगला कदम उठाएगी।

इसलिए सरकार कर सकती है इस पर फैसला

इसलिए सरकार कर सकती है इस पर फैसला

सरकार के इस आदेश के पीछे सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला है। जिसमें कहा गया है कि लड़कियों को वैवाहिक दुष्कर्म से बचाने के लिए बाल विवाह को पूरी तरह से अवैध घोषित कर देना चाहिए। पर सुप्रीम कोर्ट ने भी विवाह की आयु पर फैसला लेने का निर्णय सरकार पर छोड़ दिया था। कोर्ट के इसी दिश निर्देश को ध्‍यान में रखते हुए मोदी सरकार इस पर विचार कर रही है।

दुनिया के अन्‍य देशों में विवाह की है ये उम्र

दुनिया के अन्‍य देशों में विवाह की है ये उम्र

बता दें दुनिया के सभी देशों में विवाह को लेकर कानून हैं। भारत में शादी की न्यूनतम उम्र पुरुषों के लिए 21 और महिलाओं के लिए 18 तय की गई है लेकिन दुनिया के अन्य देशों में यह अलग है।

पाकिस्तान में ये शादी की उम्र
न्यूनतम उम्र पुरूषों के लिए 18 साल और महिलाओं के लिए 16 साल है। लेकिन तमाम कानूनों के बावजूद वहां पर भी बाल विवाह एक बड़ी समस्या है। बाल विवाह पाकिस्‍तान में भी बहुत बड़ी समस्‍या है।

चीन में विवाह की उम्र
शादी की न्यूनतम उम्र चीन में पुरूषों के लिए 22 साल और महिलाओं के लिए 20 साल तय की गई है।

बांग्लादेश में विवाह की उम्र

बांग्लादेश में विवाह की उम्र

बांग्ला देश में भी भारत की ही तरत कानूनन शादी की न्यूनतम उम्र महिलाओं के लिए 18 वर्ष और पुरूषों के लिए 21 साल है, लेकिन बाल विवाह इस देश की बड़ी समस्या है।

अफगानिस्तान में विवाह की उम्र
यहां शादी के लिए महिलाओं की न्यूनतम उम्र 16 साल और पुरूषों की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है।

भूटान में विवाह की उम्र

भारत के पड़ोसी देश में लड़के और लड़कियों दोनों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है।

ईरानमें शादी की उम्र

ईरानमें शादी की उम्र

इस्लामी गणतंत्र में महिलाओं के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 13 साल है। लेकिन अदालत और लड़की के पिता की अनुमति होती है तो नौ साल में भी लड़कियों की शादी कर दी जाती है।

इराक में शादी की उम्र
कानूनन देश में शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है। लेकिन अगर मां-बाप की इजाजत हो तो शादी 15 साल की उम्र में भी हो सकती है।

इस्राएल में शादी की उम्र
इस देश में शादी की न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है लेकिन इसमें कुछ रियायतें भी हैं।

जापान में शादी की उम्र
यहां पुरूषों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल और लड़कियों के लिए 16 साल तय की गई है।

ऑस्ट्रेलिया में शादी की उम्र
यहां पुरूष और महिलाओं दोनों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल निर्धारित की गई है।

म्यांमार में शादी की उम्र

म्यांमार में शादी की उम्र

यहां भी कानून मुताबिक शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल तय की गई है। लेकिन यहां बाल विवाह बहुत होते हैं।

इंडोनेशिया में शादी की उम्र
इस देश में महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 16 साल है और लड़कों के लिए 19 साल। लेकिन लड़कियों की यहां जल्द शादी कर दी जाती है।

मलेशिया में शादी की उम्र
मलेशिया में शादी की न्यूनतम उम्र पुरूषों के लिए 18 साल और महिलाओं के लिए 16 साल तय की गई है। शरिया कोर्ट की इजाजत से लड़कियों की शादी जल्द भी की जा सकती है।

उत्तर कोरिया में शादी की उम्र
अलग-थलग रहने वाले उत्तर कोरिया में शादी की न्यूनतम उम्र पुरूषों के लिए 18 साल और महिलाओं के लिए 17 साल तय की गई है।

इसे भी पढ़े- इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे आलिया-रणबीर, मशहूर फिल्म क्रिटिक्स ने किया दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+