इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे आलिया-रणबीर, मशहूर फिल्म क्रिटिक्स ने किया दावा
नई दिल्ली। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और खूबसूरत आलिया भट्ट के इश्क के चर्चे तो चारों ओर है लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों अब अपने प्यार को शादी के बंधन में बांधने वाले हैं, ऐसी खबर है कि हिंदी सिनेमा के दो खूबसूरत सितारे इस साल दिसंबर में सात फेरे ले सकते हैं।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जो 4 दिसबंर को रिलीज होगी
'ओपन' मैगजीन में फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद के कॉलम के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने दो साल की रिलेशनशीप के बाद इस साल दिसबंर में शादी के बंधन बंध जाएंगे।' ये दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जो 4 दिसबंर को रिलीज होगी, के बाद शादी कर लेंगे, फिलहाल अभी इन दोनों का फोकस अपनी इस मेगाबजट की फिल्म पर है, जिसमें उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।

शादी की तारीख की घोषणा जल्द
राजीव मसंद कि रिपोर्ट कहती है कि इस वक्त भट्ट परिवार और कपूर खानदान दोनों के घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और दोनों के परिवार वाले जल्द ही शादी की तारीख की घोषणा कर सकते हैं।

नीतू कपूर के साथ नजर आई थीं आलिया भट्ट
हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अरमान जैन की शादी में एक साथ देखा गया था। इस दौरान उनके साथ रणबीर की मां नीतू कपूर भी साथ नजर आई थीं। आलिया-नीतू हर जगह साथ-साथ थीं, जिसे देखकर लग रहा था कि नीतू ने आलिया को अपनी बहू मान लिया है, वैसे पिछले दिनों भी एक कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें रणबीर-आलिया की शादी की डेट 20 जनवरी 2020 कही गई थी, हालांकि बाद में वो कार्ड फेक निकला।

फैंस कर रहे हैं रणबीर-आलिया की शादी का इंतजार
मालूम हो कि आलिया और रणबीर पब्लिक के बीच अपने प्यार का इजहार तो काफी पहले कर चुके हैं। अब फैन्स को इंतजार है तो बस उनकी शादी का, देखते हैं उनका इंतजार कब पूरा होता है।












Click it and Unblock the Notifications