हादसे के बाद घायलों और लाश को छोड़ मछलियां लूटते रहे लोग

नवी मुंबई में हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद लाश पड़ी रही, घायल तड़पते रहे और लोग मछलियां बटोरते रहे।

नवी मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में इंसानियत के मुंह पर कालिख पोतनेवाली घटना सामने आयी। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई लेकिन उस मृत व्यक्ति और घायलों की तरफ किसी का ध्यान नहीं था। सभी रोड एक्सीडेंट में सड़कों पर गिरी मछलियों को बटोरने में व्यस्त नजर आए। इस घटना से साफ जाहिर होता है कि आज इंसान को किसी की जान से ज्यादा फ्री की चीजें बटोरने में ज्यादा दिलचस्पी है।

इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घटना

इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घटना

सायन-पनवेल हाइवे पर नेरूल के पास ब्रिज पर मछलियों से भरे टेम्पो, ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई थी। टेम्पो, ट्रक और मोटरसाइकिल के टक्कर में एक की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद नवी मुंबई की सड़क का नजारा इंसानियत को शर्मसार करनेवाला था।

लाश पड़ी रही, लोग मछलियां बटोरते रहे

लाश पड़ी रही, लोग मछलियां बटोरते रहे

किसी भी व्यक्ति का ध्यान लाश की तरफ नहीं था। सड़क पर लाश घंटों पड़ी रही और लोग मछलियां बटोरने में ही लगे रहे। इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी और दो लोग गंभीर घायल हो गए थे। जख्मी और मृत व्यक्ति की तरफ ध्यान न देते हुए लोग टेम्पो से सड़क पर गिरी मछलियों को उठाने में ही मशगूल दिखे। जिस तरह सड़क पर मछलियां तड़प रही थीं, ठीक उसी तरफ सड़क पर घायल हुए लोग भी मदद के लिए तड़प रहे थे।

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक व घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+