ADR Report: किस पार्टी के कितने मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले? लिस्ट में टॉप पर चौंकाने वाला नाम
ADR Report: देश में राजनीति का काला सच यह है कि लगभग 47 फीसदी मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुनिए ये तो शुरुआत है, क्योंकि इन 302 मंत्रियों में से 174 पर तो इतने गंभीर आरोप हैं कि आप दंग रह जाएंगे। यह रिपोर्ट 27 राज्यों, तीन केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार की जांच के बाद आई है। आइए जानते हैं किस पार्टी के कितने मंत्री आपराधिक मामलों में फंसे हैं।
चुनाव अधिकार संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट ने इन आंकड़ों का खुलासा किया है। देश में कुल 643 मंत्रियों की जांच में पता चला कि 302 मंत्रियों (लगभग 47%) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कितने मंत्रियों पर हैं गंभीर आपराधिक आरोप?
इनमें से 174 मंत्री गंभीर आपराधिक आरोपों से जूझ रहे हैं, जिनमें हत्या, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ भी आपराधिक मामले
राष्ट्रीय स्तर पर 72 केंद्रीय मंत्रियों में से 29 (40%) ने भी अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है।राज्यवार यह स्थिति है कि 11 विधानसभाओं में 60 प्रतिशत से अधिक मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और पुडुचेरी शामिल हैं। वहीं हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड और उत्तराखंड के मंत्रियों ने कोई आपराधिक मामला नहीं बताया है।
किस पार्टी के कितने मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक केस?
- बीजेपी (BJP): 336 मंत्रियों में से 136 (40%) के खिलाफ मामले, 88 गंभीर आरोपों में शामिल
- कांग्रेस (Congress): 61 मंत्रियों में से 45 (74%) के खिलाफ मामले, 18 गंभीर आरोपों में शामिल
- डीएमके (DMK): 31 मंत्रियों में से 27 (87%) के खिलाफ मामले, 14 गंभीर आरोपों में शामिल
- तेलुगु देशम पार्टी (TDP): 23 मंत्रियों में से 22 (96%) के खिलाफ मामले, 13 गंभीर आरोपों में शामिल
- आम आदमी पार्टी (AAP): 16 मंत्रियों में से 11 (69%) के खिलाफ मामले, 5 गंभीर आरोपों में शामिल
- तृणमूल कांग्रेस (TMC): 40 मंत्रियों में से 13 (33%) के खिलाफ मामले, 8 गंभीर आरोपों में शामिल
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications