कानपुर के मंच से यूपी सुनेगा मोदी की गर्जना

गौर हो कि पिछले करीब एक महीने से इस रैली को लेकर मुश्किलें आ रही थी। पहले इसके लिए 16 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी लेकिन बकरीद का त्यौहार होने के कारण इस रैली की तारीख आगे बढ़ा दी गई। वहीं रैली के वेन्यू को लेकर भी अनिश्चितता बरकरार थी जिस पर प्रशासन ने बेहतर हालात देखते हुए इंदिरानगर मैदान सुनिश्चित किया है।
देश के सर्वाधिक लोकसभा सीटों वाले प्रदेश में पार्टी मोदी की 20 से भी ज्यादा रैलियां आयोजित करवा सकती है। खास बात यह है कि कोई भी रैली अयोध्या में नहीं होगी।
19 अक्टूबर को कानपुर रैली के बाद मोदी की अगली रैली पटना में होगी, जिसे 'हुंकार रैली' नाम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications