Aditya Narayan wedding Pics :सात जन्मों के बंधन में बंधे आदित्य और श्वेता, जमकर नाचे पापा उदित, वायरल हुईं तस्वीरें और Video
Aditya Narayan-Shweta Agarwal's wedding Pics: मशहूर गायक उदित नारायण के सिंगर बेटे और 'इंडियन आइडियल' होस्ट आदित्य नारायण ने अपने जीवन का नया अध्याय शुूरू कर दिया है। 1 दिंसबर को उन्होंने अपनी 10 साल पुरानी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल संग सात फेरे ले लिए। कोरोना वायरस गाइडलाइन के हिसाब से इस शादी में काफी कम लोग शामिल हुए। आदित्य और श्वेता की शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दोनों तस्वीरों में बहुत ज्यादा सुंदर और खुश नजर आ रहे हैं।
Recommended Video

बेटे की बारात में पापा ने लगाए जमकर ठुमके
लोग दोनों की शादी की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और नए सफर की शुरुआत के लिए दिल खोलकर बधाई भी दे रहे हैं। वायरल तस्वीरों में उदित नारायण और उनकी पत्नी दीपा भी बहुत सुंदर और खुश नजर आ रहे हैं। पापा उदित ने तो बेटे की बारात में जमकर ठुमके भी लगाए, जिनकी तस्वीरें भी इस वक्त चर्चा का विषय बनी हैं।

परंपरागत पहनावे में नजर आए आदित्य और श्वेता
शादी के वक्त आदित्य और श्वेता दोनों परंपरागत पहनावे में नजर आए । श्वेता ने जहां कुंदन की ज्वैलरी के साथ पिंक कलर का लहंगा पहना था, वहीं दूसरी ओर आदित्य नारायण भी शेरवानी में काफी डैशिंग नजर आए। हाल ही में 'कपिल शर्मा शो' में मेहमान बनकर आए आदित्य नारायण ने शो में खुलासा किया था वो और श्वेता पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में हैं, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए थे।
शादी का video देखने के लिए यहां क्लिक करें

10 साल से रिलेशनशिप में हैं आदित्य-श्वेता
गौरतलब है कि आदित्य नारायण जहां 'इंडियन आइडियल' शो को काफी टाइम से होस्ट कर रहे हैं तो वहीं श्वेता अग्रवाल एक अभिनेत्री हैं, जिन्होंने साल 2003 में फिल्म 'राघवेंद्र' से बॉलीवुड में कदम रखा था, हालांकि ये फिल्म कब आई और कब गई किसी को पता ही नहीं चला, लेकिन साल 2010 में आई विक्रम भट्ट की फिल्म 'शापित' में उनके काम को नोटिस किया गया। इसके बाद वो 'तंदूरी लव' फिल्म और कुछ वीडियो एलबम में नजर आई हैं।

'लकी हूं जो श्वेता जैसी लाइफ पार्टनर मिली'
हाल ही में अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक रूप से उजागर करने वाले आदित्य नारायण ने बताया था कि फिल्म 'शापित' के सेट पर मैं पहली बार श्वेता से मिला था, वो मुझे बहुत पसंद आई थी। फिर हम दोनों मिलने लगे और हम दोस्त बन गए लेकिन थोड़े ही दिन बाद मुझे एहसास हो गया कि ये रिश्ता केवल दोस्ती का नहीं है, हालांकि श्वेता ने कहा कि इस वक्त हमारी प्राथमिकता करियर होना चाहिए और इस वजह से हमने कभी भी कुछ खुलकर नहीं कहा लेकिन आज मैं कह सकता हूं कि मैं श्वेता जैसी जीवनसाथी को पाकर बहुत खुश हूं और खुद को लकी मानता हूं।
'श्वेता मुझसे ज्यादा मेरे मम्मी-पापा को प्रिय है'
आदित्य ने ये भी कहा कि सबसे खुशी की बात ये है कि श्वेता मुझसे ज्यादा मेरे मम्मी-पापा को प्रिय है और फिर इससे अच्छी बात मेरे लिए क्या हो सकती है। हमने 10 सालों में काफी उतार-चढ़ाव देखें हैं, शादी बस हमारे बीच में एक औपचारिकता भर है।












Click it and Unblock the Notifications