लंबे वक्त बाद ब्रेकअप पर शेखर सुमन के बेटे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी परवरिश मुझे कीचड़...

मुंबई: बॉलीवुड के एक्टर और डायरेक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्‍ययन सुमन की भी बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी है। मौजूदा वक्त में अध्ययन बतौर सिंगर काम कर रहे, हालांकि उनकी निजी जिंदगी बहुत ही मुश्किलों भरी गुजर रही क्योंकि हाल ही में उनका ब्रेकअप हुआ था। जिसकी पुष्टि उनकी गर्लफ्रेंड ने एक इंटरव्यू में कर दी थी। पहले तो अध्ययन कुछ दिनों तक चुप रहे लेकिन अब उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की है।

'गलतियों से ली सीख'

'गलतियों से ली सीख'

अध्‍ययन ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हैलो, मैं यहां पर सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मैं महिलाओं का बहुच ज्यादा सम्मान करता हूं। जिसमें मेरी मां, मेरी बहन और वो महिलाएं शामिल हैं, जिसके साथ मेरी अच्छी यादें जुड़ी रहीं। मेरी परवरिश मुझे किसी पर भी सार्वजनिक रूप से कीचड़ उछालने की सलाह नहीं देती है। अध्ययन के मुताबिक वो अपनी गलतियों से सीख लेते हैं, इस वजह से और ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहेंगे।

'प्राइवेसी का करें सम्मान'

'प्राइवेसी का करें सम्मान'

अध्ययन के मुताबिक वो इस वक्त अपना पूरा फोकस काम पर कर रहे हैं, जो जनता के सामने है। जल्द ही उनका एक और गाना भी रिलीज होगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों और मीडिया से अपील करते हुए कहा कि सभी उनकी और फैमिली की प्राइवेसी का सम्मान करें।

मायरा ने कही थी ये बात

मायरा ने कही थी ये बात

वैसे तो अध्ययन के ब्रेकअप की चर्चा काफी दिनों से हो रही, लेकिन हाल ही में मायरा ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की थी। उस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अध्ययन को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस थी। उन्हें वो स्पेशल लगते थे। इस बीच अचानक सारी चीजें खराब होती चली गईं। इसके बाद धीरे-धीरे उनके बीच बात होना बंद हो गई। दो महीने तो ऐसे हालात थे कि दोनों में ना के बराबर बात हुई। मैं अपने टीवी शोज में बिजी थीं, जबकि अध्ययन अपने प्रोजेक्ट्स में। मायरा के मुताबिक वो इंडस्ट्री में अब कभी भी किसी के साथ डेटिंग नहीं करेंगी।

जब फैली सुसाइड की झूठी खबर

जब फैली सुसाइड की झूठी खबर

हाल ही में शेखर सुमन ने एक न्यूज चैनल पर अपने बेटे अध्ययन के आत्महत्या की झूठी खबर दिखाने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही थी। साथ ही ट्वीट करते हुए लिखा कि एक न्यूज चैनल ने अनुचित रूप से गैरजिम्मेदाराना काम किया और उन खबरों का एक ऐसा टुकड़ा बाहर भेजा, जिसने मुझे, मेरी पत्नी और मेरे परिवार के हर सदस्यों को तबाह कर दिया। मेरी पत्नी असांत्वनीय थी, क्योंकि चैनल ने खबर दिखाई कि अध्ययन सुमन ने आत्महत्या कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+