'उम्मीद है सबकुछ नियमों के तहत होगा', लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने अपना पक्ष रखेंगे अधीर रंजन चौधरी
Adhir Ranjan Chowdhary Lok Sabha Privileges Committee: लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देने के लिए एक मौका देने का फैसला किया है। उन्हें समिति के सामने पेश होने का मौका दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, उन्हें 30 अगस्त को समिति के सामने पेश होने के लिए कहा जा सकता है। बता दें कि अधीर रंजन चौधरी को 10 अगस्त को 'अनियंत्रित व्यवहार' के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया था।

वहीं, इस मामले में अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि विशेषाधिकार समिति की बैठक नियमों के मुताबिक हो रही है। मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है। मुझे बैठक का एजेंडा भी नहीं पता है। मुझे उम्मीद है कि कार्यवाही नियमों के अनुसार ही होगी। समिति द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा से मेरा निलंबन नियमों के अनुसार नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें- 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं सुप्रीम कोर्ट जा सकता हूं', लोकसभा से अपने निलंबन पर अधीर रंजन चौधरी












Click it and Unblock the Notifications