West Bengal Congress: कुछ नहीं कहना चाहता, इससे कोई फर्क नही पड़ता, शुभंकर की नियुक्ति पर बोले अधीर रंजन चौधरी
West Bengal Congress: अधीर रंजन चौधरी ने शुभांकर सरकार को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने पर बड़े ही अनमने अंदाज़ में अपनी प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं कुछ नहीं कहना चाहता। कोई भी अध्यक्ष बन सकता है। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। पार्टी अध्यक्ष बदलने से कोई फर्क नही पड़ता। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष चुनने का अधिकार पार्टी आलाकमान को है।

दरअसल अधीर रंजन चौधरी ममता बनर्जी के पक्के विरोधी हैं। लोकसभा चुनावों के दौरान उन्हें इंडी गठबंधन में शामिल करने से नाराज थे, जब पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सार्वजनिक रूप से बयान दिया था कि कि अगर जरूरत पड़ी तो अधीर को बाहर रखा जाएगा, जिससे वो नाराज थे। तभी से अधीर रंजन चौधरी के पीसीसी चीफ पद छोड़ने के कयास लगाये जा रहे थे, क्योंकि वह केंद्रीय नेतृत्व के साथ सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे थे।
बहरहाल टीएमसी के प्रति उनके रुख के बारे में पूछे जाने पर, पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष शुभंकर सरकार कहते हैं। जब कोई कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर आगे बढ़ रहा है, तो वह झंडा ऊंचा रखने के लिए किसी का भी विरोध करेगा। जो भी आंख उठाएगा कांग्रेस के झंडे के खिलाफ, हम इसका विरोध करेंगे।
अधीर रंजन चौधरी का राजनीतिक सफर












Click it and Unblock the Notifications