'हार से नहीं उबर पा रहे', Adani Share Crash को लेकर पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर हमला
Adani Share Crash: राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि एनडीए का मुकाबला करने के लिए कई विपक्षी दलों को एक साथ लाकर भी कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अभी भी वे (राहुल गांधी) अपनी हार से उबर पाए हैं।
राहुल गांधी ने अडानी ग्रुप के शेयर की कीमतें गिरने पर एक बार फिर से बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अडानी ग्रुप पर बाजार निवेशकों को गुमराह करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

पीयूष गोयल ने गुरुवार को राहुल गांधी पर निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगया। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के बाद 3 जून को विदेशी निवेशकों ने 6850 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, और फिर अगले दिन यानी 4 जून को सस्ते में बेचा, तो नुकसान विदेशी निवेशकों को हुआ. जबकि रिटेल निवेशकों ने गिरावट के दिन शेयर खरीदा है, उन्होंने सस्ते में खरीदकर मुनाफा कमाया है।
गोयल ने कहा कि ये कहना गलत है कि निवेशकों का 30 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। रिटेल निवेशकों को कोई नुकसान नहीं हुआ है, बल्कि उन्होंने लाभ कमाया है। इक्विटी बाजार में उतार-चढ़ाव चलते रहता है। पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के कार्यकाल में शेयर बाजार का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर का हुआ है। भारतीय इक्विटी मार्केट दुनिया की टॉप-5 मार्केट में से एक है। पीएसयू का मार्केट कैप मोदी सरकार के कार्यकाल में 4 गुना बढ़ा है।
पीयूष गोयल ने कहा शेयर मार्केट में भारतीय निवेशकों की हिस्सेदारी 79 फीसदी से बढ़कर 84 फीसदी हो चुकी है। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्रीज में 2014 के दौरान इसका साइज 10 लाख करोड़ था, जो पांच गुना बढ़कर 56 लाख करोड़ रुपये हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications