अडानी का China से रिश्ता! Adani Group को दोबारा क्यों मिली बंदरगाह की अनुमति? कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अडानी के ग्रुप के बहाने केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि चीन की फर्म से संबंध रखने वाले ग्रुप को बंदरगाह संचालन की अनुमति क्यों दी जा रही है।

 Jairam Ramesh on Gautam Adani

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने रविवार को मौजूदा केंद्र सरकार और अडानी ग्रुप पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2022 में APM टर्मिनल्स मैनेजमेंट और ताइवान की वान हाई लाइन्स के एक कंसोर्टियम को सुरक्षा मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस ने नेता कहा कि रिपोर्ट में ये दावा इस आधार पर किया क्योंकि एजेंसियों को वान हाई के निदेशक और एक चीनी फर्म (China Firm) के बीच संबंध का पता चल चुका था।

अडानी ग्रुप को लेकर अमेरिका शार्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा नेतृत्व केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। रविवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक बार फिर से अडानी समूह को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रविवार को पूछा कि उस समूह को देश में बंदरगाह संचालित करने की अनुमति क्यों दी जा रही है, जिसके संबंध एक चीनी कंपनी से हैं। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का भी जिक्र किया। जिसमें दावा किया गया था कि एजेंसियों को वान हाई के निदेशक और एक चीनी फर्म के बीच संबंध होने की जानकारी हो चुकी है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि एजेंसियों की खोज ने जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी में एक कंटेनर हैंडलिंग टर्मिनल संचालित करने के लिए कंसोर्टियम की बोली को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने आगे कहा, "इससे अडानी समूह के चीन लिंक के बारे में नए सवाल उठे।" जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि चीनी नागरिक चांग चुंग-लिंग अडानी समूह के साथ निकटता से जुड़ा हुआ था।

जयराम रमेश ने आगे कहा "चीनी नागरिक चांग चुंग-लिंग के बेटे पीएमसी प्रोजेक्ट्स के मालिक हैं। एक फर्म जिसने अडानी समूह के लिए बंदरगाहों, टर्मिनलों, रेल लाइनों, बिजली लाइनों और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है। उन्होंने दावा किया कि अडानी समूह और पीएमसी पर राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा 5,500 करोड़ रुपये के बिजली उपकरण ओवर-इनवॉइसिंग घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया था।"

जयराम रमेश ने यह भी दावा किया कि अडानी ग्रुप शंघाई स्थित कम से कम दो जहाजरानी कंपनियों का संचालन करने के लिए जाना जाता है। जिनमें से एक कंपनी चीन के करीबी सहयोगी उत्तर कोरिया को पेट्रोलियम उत्पादों की अवैध बिक्री में शामिल थी। उन्होंने सवाल किया कि अडानी के चीन से इतने करीबी संबंध होने के बावजूद इस ग्रुप को भारत में बंदरगाहों के परिचालन की अनुमति क्यों दी जा रही है?

Recommended Video

    Sharad Pawar और Congress में दरार, Gautam Adani कैसे बने वजह | Rahul Gandhi | JPC | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+