Adani International School में ISSO राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता, 425 से ज्यादा खिलाड़ी आमने-सामने

ISSO National Games Chess Competition 2026: अहमदाबाद में इन दिनों शतरंज की बिसात पर देशभर के युवा खिलाड़ी अपनी सोच, तैयारी और धैर्य का इम्तिहान दे रहे हैं। Adani International School (ADIS) की मेजबानी में ISSO राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 से ज्यादा राज्यों के 100 से अधिक स्कूलों से आए 425 से ज्यादा युवा शतरंज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

यह दो दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप सिर्फ शतरंज के मुकाबलों तक सीमित नहीं है। आयोजन में 800 से ज्यादा छात्र, अभिभावक, प्रशिक्षक और स्कूल प्रतिनिधि जुड़े हैं। यानी एक ही मंच पर अलग-अलग राज्यों और स्कूलों के युवा खिलाड़ी अपने खेल को राष्ट्रीय स्तर पर परख रहे हैं।

ISSO National Games Chess Competition 2026

चार आयु वर्गों में आमने-सामने खिलाड़ी

प्रतियोगिता को चार आयु वर्गों में बांटा गया है। इसमें अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग शामिल हैं। हर वर्ग में बच्चे अपने ही आयु समूह के दूसरे स्कूलों के खिलाड़ियों के सामने उतर रहे हैं।

शतरंज में सिर्फ अगली चाल सोच लेना काफी नहीं होता। खिलाड़ी को सामने वाले की रणनीति समझनी पड़ती है। अपनी चाल का असर पहले से भांपना होता है। दबाव में भी फैसला लेना होता है। यही वजह है कि इस प्रतियोगिता में खेल कौशल के साथ एकाग्रता, सही फैसला लेने की क्षमता और दबाव में शांत रहने पर भी जोर है।

प्रज्ञानानंद और नम्रता अदाणी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

राष्ट्रीय चैंपियनशिप का उद्घाटन भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद और आईएसएसओ की सलाहकार बोर्ड सदस्य और अदाणी इंटरनेशनल स्कूल की प्रमोटर नम्रता अदाणी की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर खिलाड़ियों के साथ उनकी बातचीत ने उद्घाटन समारोह को खास बनाया। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। युवा खिलाड़ियों के बीच इन हस्तियों की मौजूदगी ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के माहौल को और उत्साहपूर्ण बनाया।

नम्रता अदाणी ने बताया, शतरंज सिर्फ खेल नहीं

नम्रता अदाणी ने शतरंज को बच्चों की सोच और व्यक्तित्व से जोड़ते हुए कहा, "शतरंज बच्चों को आगे की सोच रखने, सोच-समझकर फैसला लेने और अनिश्चित नतीजे के बीच भी खुद को संभालकर रखने की आदत सिखाता है। ये खूबियां सिर्फ शतरंज की बिसात पर नहीं, बल्कि जिंदगी के दूसरे हिस्सों में भी उनके काम आती हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर की ऐसी प्रतियोगितियां बच्चों को नियमित तैयारी करने, आत्मविश्वास के साथ मुकाबला करने और हर खेल से कुछ नया सीखने का मौका देती हैं। नतीजा उनके पक्ष में हो या नहीं, हर मुकाबला उनके अनुभव में कुछ जोड़ता है।

100 से ज्यादा स्कूल, 10 से ज्यादा राज्य और एक साझा मंच

इस प्रतियोगिता की एक बड़ी खासियत इसका राष्ट्रीय स्तर है। अलग-अलग राज्यों और स्कूलों से आए बच्चों को ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिल रहा है, जिनसे शायद उनकी मुलाकात अपने सामान्य टूर्नामेंट में न हो।

इससे मुकाबले का स्तर तो बढ़ता ही है। बच्चों को अलग-अलग खेल शैलियों को समझने का मौका भी मिलता है। वे दूसरे खिलाड़ियों से सीखते हैं और शतरंज के साझा जुनून के जरिए नए संपर्क बनाते हैं।

युवा खिलाड़ियों के लिए यहां सिर्फ जीत और हार मायने नहीं रखती। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलना अपने आप में एक अनुभव है। उन्हें पता चलता है कि बड़े मंच पर तैयारी, समय का इस्तेमाल, दबाव और धैर्य किस तरह काम करते हैं।

खेल को पढ़ाई का हिस्सा बनाने की कोशिश

Adani International School के लिए इस प्रतियोगिता की मेजबानी उसके शिक्षा मॉडल का भी हिस्सा है। स्कूल खेलों को सिर्फ पाठ्यक्रम से अलग कोई गतिविधि नहीं मानता। उसका जोर ऐसे मौके देने पर है, जहां बच्चे मैदान या प्रतियोगिता के माहौल में अपने व्यक्तित्व की दूसरी खूबियां भी विकसित कर सकें।

शतरंज जैसे खेल में हर चाल के पीछे सोच होती है। गलती सुधारने का मौका होता है। हार के बाद फिर से बोर्ड पर लौटना पड़ता है। इसी प्रक्रिया से अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व और खेल भावना जैसी खूबियां विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंच रहे खिलाड़ियों के सामने अब असली चुनौती है। उन्हें अपनी तैयारी को बोर्ड पर उतारना होगा। हर बाजी में फैसला, समझ और संयम की परीक्षा होगी।

Adani International School में कैसा है शिक्षा का मॉडल?

Adani International School खुद को वैश्विक स्तर की सीख देने वाले स्कूल के तौर पर पेश करता है। यहां पढ़ाई में अनुभव आधारित शिक्षण और तकनीक को जोड़ा जाता है। फोकस सिर्फ कक्षा के विषयों तक नहीं है। बच्चों में जीवन से जुड़ी क्षमताएं विकसित करने पर भी जोर दिया जाता है।

स्कूल का लक्ष्य ऐसा माहौल तैयार करना है, जहां विद्यार्थी पढ़ाई के साथ अपने सामाजिक और व्यक्तिगत कौशल भी विकसित करें। इसके पीछे सोच है कि बच्चे आगे चलकर जिम्मेदार, जागरूक, खुश और अपने उद्देश्य को समझने वाले नागरिक बनें।

अहमदाबाद में चल रही ISSO National Games Chess Competition 2026 इसी सोच का एक उदाहरण है। यहां 425 से ज्यादा युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा आजमा रहे हैं। कुछ के लिए यह जीत का मंच है। कुछ के लिए सीखने का। लेकिन हर खिलाड़ी के लिए यह अनुभव शतरंज की बिसात से कहीं आगे जाने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+