Adani-Hindenburg row: SC ने SEBI से पूछा, निवेशकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए,सोमवार तक मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सेबी से जवाब दाखिल करने को कहा है। सर्वोच्च अदालत ने इससे यह भी बताने को कहा है कि भविष्य में निवेशकों की सुरक्षा कैसे हो सकती है।

adani-hindenburg-row-supreme-court-asked-sebi-how-to-ensure-the-safety-of-investors

Adani-Hindenburg row: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार से अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की जांच सर्वोच्च अदालत के एक रिटायर्ड जज की अगुवाई वाली समिति से करवाने की याचिका पर सुनवाई शुरू कर दी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाआई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच इस मामले को सुन रही है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सेबी से सोमवार तक जवाब मांगा है। सर्वोच्च अदालत ने सेबी से कहा है कि वह कोर्ट को बताए कि भविष्य में निवेशकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए और साथ ही इसके लिए मौजूदा स्ट्रक्चर क्या है और इसे कैसे मजबूत किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने सेबी से सोमवार तक मांगा जवाब
अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में किए गए दावे के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू कर दी गई है। अदालत ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से इस मामले में सोमवार यानि 13 फरवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सेबी से कहा है कि वह कोर्ट को यह बताए कि भविष्य में निवेशकों को कैसे सुरक्षित किया जाए और अदालत को दिखाए कि मौजूदा ढांचा क्या है और रेग्यूलेटरी फ्रेमवर्क को कैसे मजबूत किया जा सकता है।

निवेशकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए-सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सेबी के जवाब में मौजूदा रेग्यूलेटरी फ्रेमवर्क शामिल है और निवेशकों को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत तंत्र लगाने की आवश्यकता है। अदालत एडवोकेट विशाल तिवारी और एमएल शर्मा की ओर से दायर याचिकाओें पर सुनवाई कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अडानी ग्रुप पर अमेरिकी शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट के बाद निवेशकों को नुकसान हुआ है और उन्हें सुरक्षित किए जाने की जरूरत है।

सॉलिसिटर जनरल भी मांगे सुझाव
उधर सेबी की ओर से पेश होते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को सूचना दी कि मार्गेट रेग्यूलेटर 'इस मामले में सबसे ऊपर है।' सुप्रीम कोर्ट ने मेहता से कहा कि सोमवार को सुझावों के साथ आएं कि मौजूदा इक्विटी इंवेस्टिंग रिजीम को मजबूत करने के लिए क्या किया जा सकता है। अदालत ने सेबी से कहा है, 'आपको हमें यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि क्या कमियां हैं, बल्कि ये बताएं कि क्या किया जा सकता है।'

Recommended Video

    Gautam Adani पर फिर बरसीं Mahua Moitra, जानिए क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी

    'स्टॉक मार्केट में अब बहुत लोग निवेश करते हैं'
    अदालत ने कहा है कि 'स्टॉक मार्केट ऐसी जगह नहीं है, जहां सिर्फ बड़े निवेशक ही निवेश करते हैं। बदलती टैक्स रिजीम में बहुत लोगों द्वारा निवेश किया जाता है। शायद आप वित्त मंत्रालय और वित्त विशेषज्ञों से भी चर्चा कर सकते हैं।'

    अडानी ग्रुप 110 बिलियन डॉलर से ज्यादा गंवा चुका है
    गौतम अडानी द्वारा स्थापित बिजनेस कंगलोमेरट ने 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट के बाद से मार्केट वैल्यू में 110 बिलियन डॉलर से ज्यादा गंवा दिया है। हिंडनबर्ग रिसर्च की कथित रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर ऑफशोर टैक्स हैवेंस और स्टॉक के गलत तरीके से इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। हालांकि, अडानी ने आरोपों को खारिज किया है। देश में यह मुद्दा राजनीति का भी बहुत बड़ा कारण बना है और संसद में भी इसकी वजह से रोज हंगामा हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+