Adani Power: अडानी ने बांग्लादेश की बढ़ाई बिजली सप्लाई, क्या India-Bangladesh के बीच कम होगी खटास?
Adani boosts electricity supply to Bangladesh: अडानी पावर जल्द ही अपने झारखंड के गोड्डा स्थित अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट से बांग्लादेश को 1,600 मेगावाट बिजली की सप्लाई शुरू करने जा रहा है। दिसंबर 2026 के मध्य तक प्लांट कमर्शियल रूप से चालू होने की उम्मीद है, जो दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अडानी पावर (झारखंड) लिमिटेड ने बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (BPDB) के साथ इस बिजली खरीद समझौते (PPA) पर 2017 में हस्ताक्षर किए थे। यह समझौता 25 वर्षों की अवधि के लिए है और इसमें आयातित कोयले से संचालित होने वाले इस संयंत्र से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। यह परियोजना भारत और बांग्लादेश के बीच दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करती है।

अडानी ने बिजली सप्लाई बढ़ाई
इस मेगा-प्रोजेक्ट के लिए, गोड्डा से बांग्लादेश के बोगुरा तक एक समर्पित 106 किलोमीटर लंबी 400KV ट्रांसमिशन लाइन बिछाई गई है। इसके अलावा, रोहनपुर तक एक और इंटरकनेक्शन स्थापित किया गया है, जो बांग्लादेश के ऊर्जा ग्रिड में स्थिरता और लचीलापन लाएगा।
भारत-बांग्लादेश के बीच ऊर्जा सहयोग में रही है मजबूत साझेदारी
भारत और बांग्लादेश के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग का एक लंबा इतिहास रहा है। भारत पहले से ही त्रिपुरा से दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश तक बिजली भेजने का काम कर रहा है और ग्रिड कनेक्टिविटी व फेनी परियोजना जैसी कई पहलें दोनों देशों के बीच गहरी ऊर्जा निर्भरता को बढ़ावा देती रही हैं। यह नई परियोजना इस साझेदारी को और भी ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
अडानी की पहल से क्या कम होगी भारत-बांग्लादेश की खटास?
अडानी ग्रुप ने जो कदम उठाया है, उससे सिर्फ बिजली ही नहीं बढ़ रही, बल्कि भारत और पड़ोसी देशों के बीच रिश्ते भी मजबूत हो रहे हैं। बांग्लादेश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में भी ये मददगार साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications